Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विश्व शांति के लिए प्राचीन संस्कृतियों का प्रबल समागम

बेलगहना:—आज 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बेलगहना अंतर्गत मिट्ठून नवागांव स्थित हाईस्कूल परिसर में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में जनजातीय समाज की बेटियों के साथ सहभागिता कर योगाभ्यास किया गया।

मुख्य अतिथि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने अपने संबोधन में कहा –

> “हमारे ऋषियों-मुनियों द्वारा प्रदत्त योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक आत्मा है। जब हमारे जनजातीय अंचलों की बेटियाँ इस परंपरा को आत्मसात करती हैं, तो यह राष्ट्र के सांस्कृतिक उत्थान का प्रतीक बन जाता है।”

यह कार्यक्रम हमारे प्राचीन योग ज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक अद्वितीय प्रयास रहा। आदिवासी अंचलों की बेटियों के साथ योग करना न केवल आत्मिक शांति का अनुभव था, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और विश्व कल्याण के संदेश का जीवंत उदाहरण भी बना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में भारत ने योग को वैश्विक पहचान दिलाई है और आज संपूर्ण विश्व ‘योगमय’ हो रहा है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजू सिंह, जिला पंचायत सदस्य निरंजन पैकरा, सरपंच शिव पैकरा, मोतीराम भानू, शिवमान सिंह खुसरो, राजेश कश्यप (पूर्व मंडल अध्यक्ष), मुरलीधर चांडक, बाबूलाल पाव, प्रभात पांडेय, मनोज गुप्ता, महामंत्री प्रदीप कश्यप, शिवेंद्र शुक्ला, बृजपाल पैकरा, उपसरपंच विश्वनाथ पैकरा, प्रेम यादव, प्रीतम पैकरा, प्रिंसिपल संतकुमार पैकरा, हौसला पैकरा, रुद्र अग्रवाल, जनपद सदस्य नेतू यादव, विजय केशरवानी, मोनू प्रजापति, महिपत भगत एवं संतोष दास सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp