Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने में कारगर साबित हो रही धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष योजना

कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

कोंडागांव, :—धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं से जनजातीय परिवारों को लाभान्वित किये जाने हेतु जिले के सभी विकासखंड में क्लस्टर स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम गोलावण्ड में आयोजित शिविर में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उक्त शिविर में गोलावंड, कारसिंग, कुसमा, कचोरा, इसलनार, चमई, हंगवा, तोतर, बोरगांव, झारा, पोलंग, खंडाम, खचगांव, बालासार, मड़ानार और नगरी गंाव के ग्रामीणजन सम्मिलित होकर अपनी समस्याएं बताई।


शिविर को संबोधित करते हुए वन मंत्री कश्यप ने कहा कि जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुण्डा के नाम से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरूआत की गई, जिसके माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनजातीय ग्रामों में अंतिम व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई इस अभियान सेे जनजातीय समाज के कल्याण के साथ ही गांव के उत्तरोत्तर प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पहुंचाया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति वंचित न रह पाए। उन्होंने शिविर के माध्यम से सभी के आयुष्मान कार्ड और बुजुर्गों के वय वंदना कार्ड बनाने, सभी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जिले के शिल्पकारों को जोड़ने को कहा। कार्यक्रम को पूर्व विधायक सेवकराम नेताम ने भी संबोधित किया।


शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड और 05 जन्मप्रमाण पत्र वितरित किए गए। कृषि विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को धान बीज और सहकारिता विभाग द्वारा 06 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया। इसी प्रकार शिक्षा विभाग द्वारा 06 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र दिया गया।

साथ ही वन विभाग द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 300 ग्रामीणों को पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में वनमंत्री ने सभी उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य यशोदा कश्यप व रामदई नाग, जनपद पंचायत की अध्यक्ष अनिता कोर्राम, उपाध्यक्ष टोमेन्द्र सिंह ठाकुर, दीपेश अरोरा सहित जनपद सदस्यगण एवं सरपंचगण उपस्थित थे।

एनटीपीसी सीपत में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन; बालिका सशक्तिकरण अभियान की बालिकाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन; बालिका सशक्तिकरण अभियान की बालिकाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

रायपुर : सुशासन तिहार से मछुआरों के जीवन में आई समृद्धि की नई लहर
आज फोकस में

रायपुर : सुशासन तिहार से मछुआरों के जीवन में आई समृद्धि की नई लहर

रायपुर : ’लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन सुशासन और जनसेवा का आदर्श उदाहरण: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा’
आज फोकस में

रायपुर : ’लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन सुशासन और जनसेवा का आदर्श उदाहरण: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा’

रायपुर : ’मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा – यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण’
आज फोकस में

रायपुर : ’मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा – यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण’

1 जून को नगर पंचायत जरहागांव में लगेगा सुशासन तिहार शिविर..
आज फोकस में

1 जून को नगर पंचायत जरहागांव में लगेगा सुशासन तिहार शिविर..

बिलासपुर में बिजली व्यवस्था पर सख्ती, शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों को चेतावनी
आज फोकस में

बिलासपुर में बिजली व्यवस्था पर सख्ती, शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों को चेतावनी

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp