Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोंडागांव में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक संपन्न, कांकेर सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आगामी 29 जुलाई 2025 को बस्तर संभाग स्तरीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन कांकेर में किया जाएगा। इस सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय कोंडागांव में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया।


बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित लता उसेंडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पिछड़ा वर्ग समाज के उत्थान और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जातीय जनगणना में पिछड़ा वर्ग को उनका हक दिलाने के उद्देश्य से यह सम्मेलन जनजागरण का एक सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुँचाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कांकेर में आयोजित संभाग स्तरीय सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें और समाज को जागरूक करने का कार्य करें।

Advertisement Box


टिकेश्वर जैन ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने पिछड़े वर्ग के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक सशक्तिकरण को एक सशक्त मंच प्रदान किया है। कांकेर सम्मेलन पिछड़ा वर्ग समाज की एकजुटता का प्रतीक बनेगा, जिसमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री ओ.पी. चौधरी, केदार कश्यप, एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव उपस्थित रहेंगे।
कोंडागांव बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी बस्तर संभाग हेमराज सोनी, जिलाध्यक्ष सेवक राम नेताम, दीपेश अरोरा, आकाश मेहता, मनोज साहू, चंदन साहू, नरपति पटेल, बालकुंवर प्रधान, दयाराम पटेल, मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट  विनय शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
आज फोकस में

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

ग्रीन डे पर नन्हें मुन्हें बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
आज फोकस में

ग्रीन डे पर नन्हें मुन्हें बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर किया नमन
आज फोकस में

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर किया नमन

छत्तीसगढ़ वालों के लिए खुशखबरी… चार साल बाद पटरी पर लौटेंगी 13 लोकल ट्रेनें, इस तारीख से शुरु होगा संचालन
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ वालों के लिए खुशखबरी… चार साल बाद पटरी पर लौटेंगी 13 लोकल ट्रेनें, इस तारीख से शुरु होगा संचालन

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करें
आज फोकस में

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करें

डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष परीक्षा परिणाम घोषित
आज फोकस में

डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष परीक्षा परिणाम घोषित

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp