Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक नेतृत्व रेटिंग पर मुख्यमंत्री श्री साय ने जताया गर्व – कहा यह उपलब्धि देशवासियों के लिए गौरव का क्षण

रायपुर : —-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “Morning Consult Global Leader Approval Rating Tracker” में विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में शीर्ष स्थान पर हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है कि हमारे प्रधानमंत्री वैश्विक मंच पर प्रभावशीलता, लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता के प्रतीक बने हुए हैं।

Advertisement Box

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी सितंबर 2021 से लगातार इस रेटिंग में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। यह उनकी अडिग नेतृत्व शैली, दूरदर्शी नीतियों और राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों का प्रमाण है, जो न केवल भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जा रही हैं, बल्कि विश्व समुदाय में भी भारत की सशक्त, प्रगतिशील और आत्मनिर्भर छवि को स्थापित कर रही हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यह वैश्विक सम्मान भारत के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। उनका नेतृत्व केवल भारत को नहीं, बल्कि वैश्विक व्यवस्था को एक नई दिशा दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर शांति, विकास और मानवता की आवाज बनकर उभरा है। उनका यह स्थान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा, मजबूत कूटनीति और जन-जन के साथ सीधे जुड़ाव को भी रेखांकित करता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि देशवासियों के लिए एक गौरवशाली क्षण है जो दर्शाती है कि एक उभरते हुए राष्ट्र के रूप में भारत का भविष्य दूरदर्शी नेतृत्व में पूर्णतः सुरक्षित है।

रतनपुर नगर में संगठन सृजन अभियान संपन्न — कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगी प्राथमिकता
आज फोकस में

रतनपुर नगर में संगठन सृजन अभियान संपन्न — कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगी प्राथमिकता

स्थल सहायक तुलाराम कश्यप को दी यादगार विदाई, 39 वर्षों की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त
आज फोकस में

स्थल सहायक तुलाराम कश्यप को दी यादगार विदाई, 39 वर्षों की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त

सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक कल
आज फोकस में

सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक कल

छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ,राज्यभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल का द्वितीय दिवस – आंदोलन को जन आंदोलन में बदलने की रणनीति तैयार
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ,राज्यभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल का द्वितीय दिवस – आंदोलन को जन आंदोलन में बदलने की रणनीति तैयार

रतनपुर में सियान चेतना कार्यक्रम: बुजुर्गों को मिला सम्मान, अनुभवों ने छुआ दिल — संवेदनशील समाज की दिशा में एक भावुक पहल
आज फोकस में

रतनपुर में सियान चेतना कार्यक्रम: बुजुर्गों को मिला सम्मान, अनुभवों ने छुआ दिल — संवेदनशील समाज की दिशा में एक भावुक पहल

रतनपुर में “शिक्षा के नाम पर छल? — एक ही छत के नीचे दो स्कूल, RTE के बहाने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़!”
आज फोकस में

रतनपुर में “शिक्षा के नाम पर छल? — एक ही छत के नीचे दो स्कूल, RTE के बहाने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़!”

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp