Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीआईएसएफ का “प्रोजेक्ट मन”: मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक मजबूत कदम

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,, सीआईएसएफ का ‘प्रोजेक्ट मन’ अब तक 75,000 से ज़्यादा जवानों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सहायता उपलब्ध करा चुका है। इस पहल के ज़रिए परामर्श सेवाएं और ज़रूरत के अनुसार समय पर हस्तक्षेप करके पूरे बल का मनोबल मज़बूत किया जा रहा है। आज आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट (एबीईटी) की चेयरपर्सन श्रीमती नीरजा बिड़ला और CISF के महानिदेशक आर.एस. भट्टी (IPS) ने इस प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की। यह मानसिक स्वास्थ्य पहल नवंबर 2024 में CISF और ABET के बीच हुए समझौते के तहत शुरू की गई थी।


CISF महानिदेशक ने ABET की टीम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बल के भीतर मानसिक स्वास्थ्य
को लेकर जागरूकता फैलाने, परामर्श देने, ज़रूरत पड़ने पर इलाज से जुड़ी सहायता देने और जवानों को मानसिक
स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। अब तक ‘प्रोजेक्ट मन’ से 75,181 CISF कर्मी और उनके परिवार लाभान्वित हो चुके हैं, साथ ही, ABET ने 1,726 अधिकारियों और अधीनस्थ-अधिकारियों को इस तरह प्रशिक्षित किया है कि वे कम जोखिम वाले मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों की पहचान कर सकें और गंभीर मामलों को विशेषज्ञों तक पहुँचा सकें।

इस दो-स्तरीय व्यवस्था से ज़मीनी
स्तर तक मानसिक स्वास्थ्य सहायता को पहुँचना आसान हुआ है। संवेदनशील इकाइयों जैसे IGI एयरपोर्ट, संसद और दिल्ली मेट्रो में तैनात लगभग 31,000 जवानों का मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन किया गया है, ताकि किसी भी संभावित मानसिक परेशानी को समय रहते पहचाना जा सके। इस पहल की वजह से अब अवसाद, वैवाहिक तनाव, वित्तीय परेशानी जैसी समस्याओं में समय पर परामर्श और
सहायता संभव हो पाई है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि वर्ष 2024 और 2025 के दौरान CISF में आत्महत्या की दर राष्ट्रीय औसत से
कम रही, जो इस पहल की प्रभावशीलता को साफ दर्शाता है।
CISF महानिदेशक और श्रीमती नीरजा बिड़ला ने इस पहल की सफलता को देखते हुए, ‘प्रोजेक्ट मन’ की
सेवाओं को अगले वर्षों के लिए जारी रखने का फैसला लिया है। इस मौके पर CISF महानिदेशक ने कहा: “हमारे
कर्मियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य उतना ही जरूरी है जितना कि शारीरिक फिटनेस। यह पहल हमारी आंतरिक
सहायता व्यवस्था को मजबूत बनाती है और सुनिश्चित करती है कि हमारे जवान भावनात्मक रूप से मजबूत, एकाग्र
और हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहें” इसी संदर्भ में, श्रीमती नीरजा बिड़ला, संस्थापक एवं अध्यक्ष – एमपावर, आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट ने भी इस साझेदारी की सराहना करते हुए कहा – ”सीआईएसएफ के साथ हमारी दीर्घकालिक साझेदारी इस बात का प्रमाण है, कि जब मानसिक स्वास्थ्य को संस्थागत रूप दिया जाता है, तो कितनी सकारात्मक उपलब्धियाँ हासिल की जा सकती हैं। पिछले तीन वर्षों में, ‘प्रोजेक्ट मन’ ने देशभर की सीआईएसएफ इकाइयों में 75,000 से अधिक कर्मियों को मनोवैज्ञानिक परीक्षण, परामर्श, सहकर्मी सहभागिता और 24×7 हेल्पलाइन जैसी सुविधाओं के माध्यम से सहायता प्रदान की है। हम सीआईएसएफ की इस समग्र कल्याण की प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं, जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य प्रोटोकॉल और देखभाल को रोजमर्रा की व्यवस्था में शामिल किया है। इसका सकारात्मक परिणाम यह रहा है कि
आत्महत्या की घटनाओं में 40% की कमी आई है।”

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp