Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बूढ़ा अमरनाथ साहसिक तीर्थ यात्रा 2025: पेंड्रारोड स्टेशन में भव्य स्वागत

22 श्रद्धालु हमारे जिले से बूढ़ा अमरनाथ साहसिक तीर्थ यात्रा 2025 में शामिल हुए। 

यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि साहस और भक्ति का अद्भुत उदाहरण भी है। आज पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। पुष्पवर्षा और जयकारों के बीच उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर, तिलक और चंदन लगाकर सम्मानित किया गया। इस स्वागत ने श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्ति को और प्रबल कर दिया।
यात्रा में उपस्थित बजरंगदल के नए प्रांत संयोजक शुभम नाग जी का भी अभिवादन किया गया और नए दायित्व की शुभकामनाएं भी दीं।

संत स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य, यशपाल साहू, प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख, और अन्य प्रमुख यात्री उमेश पटेल, कैलाश सिन्हा, गजेंद्र जी, ज़िला संयोजक सागर पटेल,बृजेश सोनी जी,शिवम साहू,सौरभ गुप्ता,प्रहलाद साहू,अमन शुक्ला,हर्षित नामदेव,प्रकाश पटेल,सहित सभी यात्रियों का स्वागत किया गया।

स्वागत के क्रम में प्रमुख रूप से सरोज पवार,प्रकाश साहू , निखिल परिहार, प्रिया त्रिवेदी,विनय पांडेय, रूपेश साहू, मौसम ताम्रकार, संदीप सिंघई,विजय राठौर ,अनीता मांझी, रामेश्वरी धुर्वे, रुक्मणि तिवारी, शनि पटेल, और योगिता मांझी सहित बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद थे। इन कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया और उनकी भक्ति एवं साहस की सराहना की।

यात्रा की एक खास बात यह रही कि कुछ दिन पहले पहलगाम में हिंदुओं पर दुखद हमला हुआ था। इसके बावजूद, हमारे जिले के 22 श्रद्धालुओं ने पूरी सावधानी और भक्ति के साथ यात्रा पूरी की, और इस साहसिक यात्रा में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। उनके उत्साह, साहस और आस्था ने सभी को प्रेरित किया।

इस प्रकार, बूढ़ा अमरनाथ साहसिक तीर्थ यात्रा 2025 न केवल धार्मिक भक्ति का प्रतीक बनी, बल्कि श्रद्धालुओं के उत्साह, साहस और संगठन की भावना का भी जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp