Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायपुर : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

डेस्क रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विभागीय योजनाओं की ली जानकारी

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज महानदी भवन मंत्रालय में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने विभागीय मंत्री का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया और विभागीय संरचना की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक के दौरान मंत्री जायसवाल ने विभागीय अधिकारियों से पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के अंतर्गत आने वाले आयोग एवं बोर्ड की जानकारी ली। साथ ही विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान सरगुजा, दुर्ग और बस्तर संभागों में एक-एक 500 सीटर छात्रावास निर्माण के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के लिए छात्रावास निर्माण की योजना पर भी चर्चा की गई। मंत्री ने वर्तमान में संचालित छात्रावासों की जानकारी अधिकारियों से ली और आवश्यकता पड़ने पर छात्रावासों की मरम्मत कराने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में संचालित योजनाएं राज्य में बदलाव का प्रतीक बन रही हैं। इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग से संबंधित योजनाएं भी राज्य के पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक छात्रों और युवाओं के लिए बेहद लाभकारी हैं। जायसवाल ने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया। बैठक में विभागीय अपर संचालक, उप संचालक और उपायुक्त स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

सावन के अंतिम रविवार में बिखरी हरियाली की छटा, श्री सांई शक्ति महिला समूह का हरियाली मिलन बना यादगार
आज फोकस में

सावन के अंतिम रविवार में बिखरी हरियाली की छटा, श्री सांई शक्ति महिला समूह का हरियाली मिलन बना यादगार

हरियाली की छांव, सेहत का गांव’—PHC परिसर में पौधारोपण से दिया स्वस्थ पर्यावरण का संदेश
आज फोकस में

हरियाली की छांव, सेहत का गांव’—PHC परिसर में पौधारोपण से दिया स्वस्थ पर्यावरण का संदेश

आज 24 अगस्त निकलेगी श्री राम नाम संकीर्तन समापन समारोह
आज फोकस में

आज 24 अगस्त निकलेगी श्री राम नाम संकीर्तन समापन समारोह

सीपत क्षेत्र:जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 26 अगस्त बुधवार को,जुलूस गतौरा से होगा आगाज़ – मचखडा में समापन
आज फोकस में

सीपत क्षेत्र:जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 26 अगस्त बुधवार को,जुलूस गतौरा से होगा आगाज़ – मचखडा में समापन

मछली पालन से सेमरताल की 100 ग्रामीण महिलाओं एवं परिवारों को मिला आत्मनिर्भरता का नया अवसर
आज फोकस में

मछली पालन से सेमरताल की 100 ग्रामीण महिलाओं एवं परिवारों को मिला आत्मनिर्भरता का नया अवसर

सेजस कन्या रतनपुर की तीन छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन
आज फोकस में

सेजस कन्या रतनपुर की तीन छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp