Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भैंसों से भरे ट्रक में अमानवीयता की हद: दो की मौत, एक घायल — रतनपुर पुलिस ने लालपुर में पकड़ी तस्करी की बड़ी कोशिश

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर (बिलासपुर):—–
पशु तस्करी के खिलाफ लगातार चौकसी बरत रही बिलासपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए कोरबा बार्डर से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 17 भैंसों से भरे ट्रक को पकड़ा। यह ट्रक रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर के पास उस समय रोका गया, जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बड़ी संख्या में मवेशियों को ट्रक में भरकर अवैध ढंग से बाहर ले जाया जा रहा है।

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक को जैसे ही सूचना मिली, तत्काल कोटा एसडीपी नूपुर उपाध्याय एवं रतनपुर थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत को मौके पर रवाना किया गया। सक्रियता और सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लालपुर के पास ट्रक को घेर लिया।

ट्रक में भैंसों की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। भैंसों को क्रूरता की हद तक ठूंस-ठूंसकर ट्रक में भरा गया था। इनमें से दो भैंसों की दम घुटने से मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि एक भैंस गंभीर रूप से घायल थी।

तुरंत पशु चिकित्सक को बुलवाकर घायल भैंस का इलाज करवाया गया।आरोपी मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। मृत भैंसों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें नियमानुसार दफनाने की प्रक्रिया की जा रही है।
रतनपुर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम, गैरकानूनी परिवहन, और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि पशु तस्करी के खिलाफ कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई की कितनी जरूरत है। पुलिस की तत्परता ने जहाँ 14 भैंसों को एक दर्दनाक अंत से बचा लिया, वहीं दो निर्दोष जानवरों की मौत ने व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

लालपुर गोठान में रखा गया —— थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि सभी भैसों को लालपुर सरपंच को सुपुर्द कर गोठान में रखा गया है वही 1 भैस जो घायल है उसका इलाज कराया जा रहा है ।

–

विश्व हिंदू परिषद के हित चिंतक अभियान से घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता, जिले के प्रत्येक परिवार को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य
आज फोकस में

विश्व हिंदू परिषद के हित चिंतक अभियान से घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता, जिले के प्रत्येक परिवार को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य

शरद पूर्णिमा पर कल सिद्ध बाबा आश्रम में सजेगा आस्था का दरबार
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर कल सिद्ध बाबा आश्रम में सजेगा आस्था का दरबार

लईका चिन्हारी’ ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न
आज फोकस में

लईका चिन्हारी’ ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

ग्राम पंचायतों की राशि पर आर-पार की लड़ाई, सरपंच संघ ने 4 नवंबर तक राशि नहीं मिली तो कलेक्ट्रेट घेराव और चक्काजाम की चेतावनी
आज फोकस में

ग्राम पंचायतों की राशि पर आर-पार की लड़ाई, सरपंच संघ ने 4 नवंबर तक राशि नहीं मिली तो कलेक्ट्रेट घेराव और चक्काजाम की चेतावनी

जनपद पंचायत फिंगेश्वर की सामान्य सभा में बड़ा फैसला, अवैध रेत-मुरुम उत्खनन पर कार्रवाई की मांग
आज फोकस में

जनपद पंचायत फिंगेश्वर की सामान्य सभा में बड़ा फैसला, अवैध रेत-मुरुम उत्खनन पर कार्रवाई की मांग

ग्राम पंचायत जौंदी में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
आज फोकस में

ग्राम पंचायत जौंदी में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp