Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जलने वाली थी चिता … जिंदा लौटा बेटा

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

जिंदा देख बदहवास भागने लगे लोग, गलतफहमी में नदी में मिली लाश को मान लिया था बेटा,,,4 दिनों से था लापता

सीपत,,,, कोरबा जिले में एक अजीबोगरीब वाली घटना सामने आई है। जहां अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे परिजन उस समय हैरान रह गए जब उनका बेटा जिंदा घर लौट आया। बेटा चार दिनों से लापता था और परिजनों ने नदी से मिली लाश को उसका शव मान लिया था। जैसे ही युवक दरवाजा खोलकर अंदर आया, घर में कोहराम मच गया। कई लोग “भूत-भूत” चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। बाद में जब सचाई सामने आई तो परिजन स्तब्ध रह गए। मामला बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र का है।

दर्री थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार, गेवरा बस्ती निवासी हरिओम वैष्णव (27) बीते 5 सितंबर को अपनी पत्नी को मायके दर्री छोड़कर घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते से गायब हो गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की और दर्री थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
*टैटू और कपड़ों से हुई गलत पहचान*
इसी दौरान सोमवार को डंगनिया नदी से एक अज्ञात शव मिला। पानी में कई घंटे रहने से शव की हालत खराब थी और पहचान करना मुश्किल हो रहा था। परिजनों ने कपड़ों, कद-काठी और हाथ पर बने “आर” अक्षर वाले टैटू के आधार पर शव को हरिओम का मान लिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। घर पहुंचते ही मातम का माहौल बन गया और परिजन रोने-बिलखने लगे।

अंतिम संस्कार से पहले लौट आया बेटा

मंगलवार सुबह रिश्तेदारों को अंतिम संस्कार के लिए बुलाया गया था। तैयारी पूरी हो चुकी थी, तभी हरिओम अचानक घर पहुंच गया। उसे देखते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग डर के मारे भाग खड़े हुए। बाद में युवक ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते वह बिना बताए दूसरे शहर चला गया था।

पुलिस जांच में जुटी

दर्री सीएसपी विमल कुमार पाठक ने बताया कि नदी से मिली लाश को पहले हरिओम का शव मान लिया गया था, लेकिन उसके जीवित लौटने के बाद स्पष्ट हो गया कि शव किसी अन्य युवक का है। शव को बांकीमोंगरा अस्पताल के मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है और पुलिस मृतक की वास्तविक पहचान करने में जुटी है।

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल
आज फोकस में

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा
आज फोकस में

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर
आज फोकस में

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण
आज फोकस में

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp