Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तर बस्तर कांकेर : सांसद खेल महोत्सव-2025 : तीन स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने प्रतिभागियों के लिए क्यूआर कोड जारी

उत्तर बस्तर कांकेर:— भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट (खेलो इंडिया) तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के द्वारा सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत इसमें शामिल होने वाले खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों का पंजीयन गत 29 अगस्त से आगामी 20 सितम्बर तक किया जा रहा है। उक्त आयोजन का उद्देश्य युवा प्रतिभागियों के खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित एवं प्रेरित करने, ग्रामीण तथा शहरी स्तर पर खेल संस्कृति विकसित करने और फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देना है। इसके सफल आयोजन के लिए कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिला एवं ब्लॉक स्तर पर समिति गठित की है। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों, जनपद पंचायतों के सीईओ और संबंधित विभागों के अधिकारियों को अधिक से अधिक प्रतिभागियों का पंजीयन आगामी 20 सितम्बर तक कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला खेल अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि इसमें पंजीयन कराने के लिए विभाग द्वारा क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिस पर स्कैन करके वांछित जानकारी भरकर प्रतिभागियों के द्वारा आसानी से पंजीयन कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत जूनियर एवं सीनियर दो वर्गों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एथेलेटिक्स (100 मीटर दौड़, लंबी कूद), कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, गेंड़ी दौड़, गिल्ली डंडा एवं रस्साकस्सी जैसे खेल इवेंट्स को सम्मिलित किया गया है। इस संबंध में बताया गया कि सांसद खेल महोत्सव तीन स्तर पर आयोजित होगा, ग्रामीण स्तर, विधानसभा तथा लोकसभा स्तर। ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 21 सितम्बर से 21 अक्टूबर तक, विधानसभा स्तर पर 22 अक्टूबर से 22 नवम्बर तक तथा लोकसभा स्तर पर 23 से 25 दिसम्बर के बीच किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी इच्छुक प्रतिभागियों से अधिकाधिक संख्या में पंजीयन कराने की अपील की है।

केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास का बिलासपुर आगमन, सेन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से की मुलाकात
आज फोकस में

केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास का बिलासपुर आगमन, सेन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से की मुलाकात

चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: अशांति, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर 9 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
आज फोकस में

चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: अशांति, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर 9 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता
आज फोकस में

चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता

गरियाबंद जिले के 11 प्रकरणों में कुल 1 क्विंटल 64.919 कि.ग्रा. जप्तशुदा गांजा मादक पदार्थ एवं 01 प्रकरण नशीली टेबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में नष्टीकरण किया गया
आज फोकस में

गरियाबंद जिले के 11 प्रकरणों में कुल 1 क्विंटल 64.919 कि.ग्रा. जप्तशुदा गांजा मादक पदार्थ एवं 01 प्रकरण नशीली टेबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में नष्टीकरण किया गया

ज्ञानोवा हाइट्स स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, सफाई अभियान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
आज फोकस में

ज्ञानोवा हाइट्स स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, सफाई अभियान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

श्यामनगर में एक हजार दीपों से जगमगाया गांव, सेवा और सुशासन के 25 वर्षों का किया स्मरण
आज फोकस में

श्यामनगर में एक हजार दीपों से जगमगाया गांव, सेवा और सुशासन के 25 वर्षों का किया स्मरण

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp