
रतनपुर…. ग्राम लखराम मे कुंभकार परिवार द्वारा स्थान राममंदिर चौक मे 26/11/2025 से 04/12/2025 तक संगीतमय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन वार्षिक श्राद्ध में किया जा रहा है कथा वाचक पंडित सुरेन्द्र दुबे लखराम वाले की मुखार वृंद से कथा का श्रवण कराया जा रहा है l
शुभारंभ शोभायात्रा के साथ भागवत महात्म्य 26 नवंबर से प्रारंभ के साथ द्वितीय दिन नारद का पूर्ण चरित्र, सुखदेव का आगमन तृतीय दिवस भगवान के 24 अवतारों का संक्षिप्त वर्णन, विदुर चरित्र चतुर्थ दिन प्रहलाद चरित्र कि कथा सुनाया गया
आजगजेंद्र मोक्ष में भगवान विष्णु द्वारा मगरमच्छ के चंगुल से हाथी को बचाना, समुद्र मंथन में अमृत सहित चौदह रत्नों का निकलना, और गंगा अवतरण में देवी गंगा का धरती पर आना शामिल है। इसके अतिरिक्त, ये कथाएं भगवान कृष्ण के जीवन और भगवान राम के जन्म जैसे विषयों से संबंधित सुनाया गया

गजेंद्र मोक्ष: श्रीमद्भागवत पुराण में वर्णित यह कथा भगवान विष्णु के गजेंद्र (हाथी) को मगरमच्छ से बचाने और मोक्ष प्रदान करने की है। यह ईश्वर में पूर्ण विश्वास और समर्पण की शिक्षा देती है।समुद्र मंथन: देवताओं और असुरों द्वारा अमृत सहित चौदह रत्नों को प्राप्त करने के लिए समुद्र को मथने की कथा है।गंगा अवतरण: राजा भगीरथ द्वारा गंगा को स्वर्ग से पृथ्वी पर लाने के लिए की गई तपस्या की कथा है,
जिसके बाद गंगा नदी पृथ्वी पर अवतरित हुई। कृष्ण: भगवान कृष्ण के जन्म और उनके जीवन से संबंधित घटनाओं का वर्णन है।राम जन्म: भगवान राम के जन्म की कथा है, जिसमें राजा दशरथ के पुत्र के रूप में उनका जन्म हुआ इसमें मुख्य यजमान के रूप में रामकुमार -रेवती कुंभकार,शत्रुहन लाल-सुनीता कुंभकार,श्रीमती राधा बाई कुंभकार है









