Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर ब्लाक किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने किया धान मंडी का औचक निरीक्षण,किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने की बात कही

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर….किसान कांग्रेस रतनपुर ब्लाक के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने मंगलवार को रतनपुर स्थित धान उपार्जन केंद्र क्रमांक 256 का औचक निरीक्षण किया एवं कई प्रकार की जानकारी ली तथा धान बेचने आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हों इसके लिए मंडी प्रबंधक एवं कर्मचारियों से अनुरोध कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।ज्ञात हो कि प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो चुकी है जो कि 31 जनवरी तक चलेगी इस बार किसानों को धान बेचने में कई प्रकार की परेशानियों एवं कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, किसी किसी जिले से किसानों के धान न बिक पाने, रकबा शून्य हो जाने, गलत गिरदावरी, एग्रिस्टेक पंजीयन में गड़बड़ी, ऑनलाइन टोकन आदि की खबरें लगातार मिल रही है जिस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश किसान कांग्रेस सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ मोर्चा बंदी की रणनीति बनाने में लगी है।

इसी कड़ी में सभी ब्लाक किसान कांग्रेस अध्यक्षों को अपने प्रभार क्षेत्र के उपार्जन केंद्रों में जाकर किसानों की समस्याओं को दूर करने एवं उन्हें धान बिक्री करने में सहायता पहुंचाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए, एवं उपार्जन केंद्रों में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर किए जाने हेतु मण्डी प्रबंधक से संपर्क करने कहा गया है,

जिस पर रतनपुर ब्लॉक किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा पार्षद पुष्पकांत कश्यप रियाज खोखर आलोक तिवारी सहित ऊपर्जन केंद्र पहुंचे जहां तौल काटे का, तौल पत्रक का, किसानों के आने जाने हेतु किए गए व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं समिति के कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए कि किसी भी किसान को किसी तरह की कोई परेशानी न हो उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष किसान धान बेचने के लिए बहुत ज्यादा परेशान है कही से किसानों की मन व्यथित करने वाली घटनाएं भी मिल रही है

इस प्रकार की कोई परेशानी रतनपुर के उपार्जन केंद्रों में नहीं होनी चाहिए धान बेचने आने वाले किसानों को साफ पानी आने जाने हेतु सुचारू मार्ग समय में तौल आदि व्यवस्था मुहैय्या कराई जाए ताकि रतनपुर में ऐसी की हृदय विदरक घटना न घटे और सभी अपनी पूरी उपज आसानी से बेच सके किसी प्रकार की समस्या होने पर उन्होंने किसानों से अपना संपर्क नम्बर भी साझा किया है यदि किसी किसान से अवैध वसूली या कोई समस्या सामने आती है तो वे उनसे संपर्क कर सकते है।

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित
आज फोकस में

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर शादी कर, पीडिता के साथ दुष्कर्म कर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार
आज फोकस में

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर शादी कर, पीडिता के साथ दुष्कर्म कर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

पेंड्रा के शिव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा 108वें हनुमान चालीसा पाठ का भव्य उद्यापन महाआरती और विशेष अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ
आज फोकस में

पेंड्रा के शिव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा 108वें हनुमान चालीसा पाठ का भव्य उद्यापन महाआरती और विशेष अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ

कबाड़ कारोबारियों से मेलजोल पड़ा भारी, बिलासपुर पुलिस ने दो जवानों पर की कार्रवाई
आज फोकस में

कबाड़ कारोबारियों से मेलजोल पड़ा भारी, बिलासपुर पुलिस ने दो जवानों पर की कार्रवाई

खम्हरिया सड़क हादसे में घायल शंभूराम सिंगरौल का निधन, गांव में शोक की लहर
आज फोकस में

खम्हरिया सड़क हादसे में घायल शंभूराम सिंगरौल का निधन, गांव में शोक की लहर

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर! 46 डिग्री तापमान से इंसान ही नहीं, बेजुबान भी बेहाल… पाली में सैकड़ों चमगादड़ों की मौत
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर! 46 डिग्री तापमान से इंसान ही नहीं, बेजुबान भी बेहाल… पाली में सैकड़ों चमगादड़ों की मौत

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp