
बेलगहना बस स्टैंड बना शराबियों का अड्डा, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी। अब तो वह वहां यात्री भी नही जाते।
बेलगहना का बस स्टैंड इन दिनों शराबियों का अड्डा बनता जा रहा है। चारों ओर फैली शराब की खाली बोतलें, कचरा और गंदगी यात्रियों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन रही है।रात के समय ही नहीं, बल्कि दिन के उजाले में भी इस सार्वजनिक स्थान का उपयोग खुलेआम नशे के लिए किया जा रहा है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित आम यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए होते हैं, न कि नशे और अव्यवस्था के लिए। ऐसे में यह आवश्यक है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासन और पुलिस मिलकर तत्काल कार्रवाई करें, ताकि इस स्थान को फिर से स्वच्छ, सुंदर और नशामुक्त बनाया जा सके।
👉 सार्वजनिक स्थलों को बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विश्व सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैंड में दुकान लगाने वाले लोगों के द्वारा बस स्टैंड में जो भी बस रूकती है उनको दारू की बोतल उपलब्ध कराया जाता है और नशाखोरी कराया जाता है ऐसा लोगों का कहना है और उनके ही द्वारा ऐसे ही लोगों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है ऐसे लोगों के दुकान को तत्काल वहां से हटकर स्वच्छता व्यवस्था बनानी चाहिए









