Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चकरभाठा ओवरब्रिज के पास बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में बटनदार चाकू लहराकर आम लोगों को भयभीत करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक चकरभाठा ओवरब्रिज के पास चाकू लेकर घूम रहे थे और लोगों में भय का माहौल पैदा कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया है।

मामला 21 सितंबर 2026 का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि चकरभाठा ओवरब्रिज के पास दो युवक धारदार नुकीले बटनदार चाकू लहराकर आम लोगों को भयभीत कर रहे हैं। सूचना पर चकरभाठा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय शनि ध्रुव, निवासी विकास नगर चकरभाठा और 30 वर्षीय शुभम वर्मा, निवासी वर्मा मोहल्ला चकरभाठा के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के कब्जे से बटनदार चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की। इसके बाद दोनों आरोपियों को बिल्हा स्थित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों, अड्डेबाजी, नशाखोरी और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल डायल 112 या संबंधित थाने में सूचना दें।

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा
आज फोकस में

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा

<span style=चकरभाठा ओवरब्रिज के पास बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार">
आज फोकस में

चकरभाठा ओवरब्रिज के पास बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार

राज्य महिला आयोग ने सुनी महिलाओं की शिकायतें, 13 मामलों पर हुई सुनवाई
आज फोकस में

राज्य महिला आयोग ने सुनी महिलाओं की शिकायतें, 13 मामलों पर हुई सुनवाई

सचिव संगठन ने मांगों को लेकर सीईओ को सौंपा ज्ञापन, उपसंचालक पद्मिनी हरदेल को दी विदाई, कमल का किया स्वागत
आज फोकस में

सचिव संगठन ने मांगों को लेकर सीईओ को सौंपा ज्ञापन, उपसंचालक पद्मिनी हरदेल को दी विदाई, कमल का किया स्वागत

परसदा खुर्द में विकास का संकल्प, रामनाम की गूंज के बीच रोहित साहू ने गिनाईं सरकार की योजनाएं
आज फोकस में

परसदा खुर्द में विकास का संकल्प, रामनाम की गूंज के बीच रोहित साहू ने गिनाईं सरकार की योजनाएं

सेवा संकल्प अभियान को लेकर सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान को लेकर सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp