Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नयनतारा शर्मा कॉलेज, पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,,नयनतारा शर्मा कॉलेज, पंधी के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दल द्वारा “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत सीपत नवाडीह चौक में नुक्कड़ नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी बलराम जोशी द्वारा रचित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश प्रभावी एवं सरल तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित जनसमुदाय द्वारा सराहा गया एवं प्रशंसा की गई।
कॉलेज के डायरेक्टर प्रांजल धर शर्मा ने NSS टीम के इस प्रयास की सराहना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम समाज और विद्यार्थियों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने NSS प्रभारी एवं टीम को भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुलक्षणा वासनिक, उपप्राचार्य डॉ. शशिकांत शुक्ला एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने NSS टीम द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में निरंतर सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में ओम प्रकाश गुप्ता, प्रमित कोरी, अश्वनी सोनी एवं करण केसर का विशेष सहयोग रहा। सभी ने कार्यक्रम की व्यवस्था एवं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।

<span style=नयनतारा शर्मा कॉलेज, पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन">
आज फोकस में

नयनतारा शर्मा कॉलेज, पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन

खम्हरिया में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन,,,
आज फोकस में

खम्हरिया में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन,,,

छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का पूरा शेड्यूल जारी, दशहरा-दीपावली से लेकर विंटर ब्रेक तक जानिए तारीखें
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का पूरा शेड्यूल जारी, दशहरा-दीपावली से लेकर विंटर ब्रेक तक जानिए तारीखें

गरियाबंद पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, फिंगेश्वर पुलिस ने 6 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा, ₹62 हजार नकद जब्त
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, फिंगेश्वर पुलिस ने 6 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा, ₹62 हजार नकद जब्त

आधे शहर पर मंडराया ब्लैकआउट का खतरा, गिरने की स्थिति में 33 केवी का जर्जर टावर

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp