
बिलासपुर :—सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी में अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ सीपत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 52 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है, बरामद कर जब्त की है।
यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘चेतना’ विरुद्ध नशा अभियान के तहत 20 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर की गई।
पुलिस के अनुसार, ग्राम मटियारी में अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिलने पर टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान निर्मला शिकारी (58 वर्ष) के कब्जे से 10 लीटर, कमल प्रकाश शिकारी (33 वर्ष) के कब्जे से 25 लीटर तथा नेतराम शिकारी (40 वर्ष) के कब्जे से 17 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

मटियारी में सीपत पुलिस की रेड, 52 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार">






