Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंबिकापुर : फाईलेरिया मुक्ति अभियान अंतर्गत 10 से 25 फरवरी तक लोगों को खिलाई जाएगी दवा लोगों से दवा सेवन की अपील

अंबिकापुर :—राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.एस मार्को के निर्देशानुसार एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में फाईलेरिया (हाथीपांव) जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के उद्देश्य से वर्ष 2026 में सामूहिक दवा सेवन अभियान में 10 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक फाईलेरिया रोधी दवा पूरे योग्य जनसमूह को खिलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने हेतु स्कूल, कॉलेज तथा अन्य विभागों में प्रचार-प्रसार एवं समन्वय किया जा रहा है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सामूहिक दवा सेवन अभियान के तहत जिले के सभी विकासखण्डों में निर्धारित तिथियों पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानीनों एवं स्वयं सेवकों के माध्यम से लक्षित जनसंख्या को निःशुल्क दवाईयां (एल्बेंडाजोल, डी ई सी, आईवरमेक्टीन) खिलाई जायेगी। दो वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोडकर शेष सभी नागरिकों को दवा सेवन कराया जाएगा। यह दवा पूर्णतः सुरक्षित है एवं फाईलेरिया रोग के बचाव हेतु अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि दवा सेवन अवश्य करें एवं अभियान को सफल बनाने में योगदान देवे।

रोग का प्रसार एवं लक्षण-
उन्होंने बताया कि फाइलेरिया परजीवी से ग्रसित क्यूलेक्स मच्छर के द्वारा मनुष्यों में रोग का संचार होता है। क्यूलेक्स मच्छर गंदे पानी में पनपते है। इस लिये अपने आस-पास पानी जमा होने न दें और गंदगी फैलने से रोकें। इस रोग में दिखाई देने वाले लक्षणों में हाथ व पैर सूजन मोटापन, पुरुषों में अण्डकोष में सूजन तथा महिलाओं में स्तनों में सूजन होते हैं। परजीवी संक्रमण के पश्चात् 5-6 वर्षों में लक्षण दिखाई देते हैं।

🚨 बिलासपुर में वाहन चोर पर सिटी कोतवाली पुलिस का शिकंजा! चोरी की एक्टिवा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

🚨 बिलासपुर में वाहन चोर पर सिटी कोतवाली पुलिस का शिकंजा! चोरी की एक्टिवा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

गणेश उत्सव में आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी
आज फोकस में

गणेश उत्सव में आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी

छोटेडोंगर से नारायणपुर तक बेरोजगारों के साथ पदयात्रा- नरेन्द्र नाग प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
आज फोकस में

छोटेडोंगर से नारायणपुर तक बेरोजगारों के साथ पदयात्रा- नरेन्द्र नाग प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच : उपमुख्यमंत्री अरुण साव
आज फोकस में

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

रक्तदान से मानव सेवा, ‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन होगा हर घर, 17 सितंबर को जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर
आज फोकस में

रक्तदान से मानव सेवा, ‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन होगा हर घर, 17 सितंबर को जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर

दवनपुर में खेत में खाद छिड़क रहे ग्रामीण पर बाघ का हमला, लोहे के घमेला से किया मुकाबला
आज फोकस में

दवनपुर में खेत में खाद छिड़क रहे ग्रामीण पर बाघ का हमला, लोहे के घमेला से किया मुकाबला

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp