Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महासमुंद : सहकारी समिति घोंच, बढ़ईपाली में कलेक्टर का औचक निरीक्षण ,,अनियमितताओं पर समिति प्रबंधक को निलंबित करने और एफआईआर के निर्देश

महासमुंद _—कलेक्टर विनय लंगेह ने आज प्राथमिक कृषि एवं साख सहकारी समिति घोंच एवं बढ़ईपाली विकासखंड पिथौरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जांच में पुराने रबी फसल के धान को खपाने, गुणवत्ता विहीन धान की खरीदी तथा तौलाई में गड़बड़ी किए जाने के तथ्य सामने आए।

कलेक्टर लंगेह ने उक्त अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए समिति प्रबंधक को तत्काल निलंबित करने तथा संबंधित प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार अथवा अनियमितता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम पिथौरा बजरंग वर्मा, खाद्य अधिकारी अजय यादव एवं जिला विपणन अधिकारी आशुतोष कोसरिया उपस्थित रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों में सतत निगरानी रखने तथा शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर लंगेह ने दोनों केन्द्रों में समिति प्रबंधक को निर्देशित करते हुए कहा कि धान खरीदी की अवधि समाप्त होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में छोटे एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी सुनिश्चित की जाए। जिन किसानों का टोकन कट गया है, लेकिन अभी तक धान का विक्रय नहीं किया गया है, ऐसे खातों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें। अंतिम दिनों में अवैध धान विक्रय पर कड़ी निगरानी रखते हुए सतर्कता बरतें। किसी भी आशंका की स्थिति में नोडल अधिकारी को अवगत कराएं एवं सत्यापन के पश्चात ही धान का विक्रय करें। जिन किसानों का धान बिक गया है और रकबा बाकि हैं, उन्हें रकबा समर्पण के लिए प्रोत्साहित करें।

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण
आज फोकस में

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की पहल पर कुरुषनार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
आज फोकस में

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की पहल पर कुरुषनार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नक्सल मुक्त बस्तर के नव निर्माण में समाज निभाए अग्रणी भूमिका : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
आज फोकस में

नक्सल मुक्त बस्तर के नव निर्माण में समाज निभाए अग्रणी भूमिका : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने शहीद और नक्सल पीड़ित परिवारों से की आत्मीय मुलाकात
आज फोकस में

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने शहीद और नक्सल पीड़ित परिवारों से की आत्मीय मुलाकात

सीपत: खम्हरिया में शाला प्रवेशोत्सव: तिलक-गणवेश के साथ नवप्रवेशी बच्चों का भव्य स्वागत
आज फोकस में

सीपत: खम्हरिया में शाला प्रवेशोत्सव: तिलक-गणवेश के साथ नवप्रवेशी बच्चों का भव्य स्वागत

जनपद उपाध्यक्ष धरमजयगढ़ ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं के साथ सुनी मन की बात
आज फोकस में

जनपद उपाध्यक्ष धरमजयगढ़ ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं के साथ सुनी मन की बात

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp