Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने शहीद और नक्सल पीड़ित परिवारों से की आत्मीय मुलाकात

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नारायणपुर:—- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने शनिवार को नारायणपुर के जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले के शहीद परिवारों तथा नक्सल पीड़ित परिवारों के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुनी। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने परिवारों को शासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि शहीदों का सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्र और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है तथा नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास और कल्याण के लिए राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

बैठक के दौरान परिवारों के साथ अनुकंपा नियुक्ति, बच्चों की शिक्षा, सहायता राशि, पुनर्वास तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहीद एवं नक्सल पीड़ित परिवारों से जुड़े सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें शासन की प्रत्येक पात्र योजना का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि शहीद परिवारों और नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों का सम्मान और उनका कल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। शहीद एवं नक्सल पीड़ित पात्र परिवारों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बस्तर अब शांति, विकास और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर है, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी महत्वपूर्ण है। आज लोग बस्तर और उसकी कहानियों को जानने के लिए आतुर हैं डर और हिंसा के दौर के खत्म होने के साथ बस्तर भी अब तेजी से प्रगति करेगा।

इस दौरान पीड़ित परिवारों ने अपना दर्द बयां किया, इस दौरान पीड़ित परिवारों के आँसूं छलक पड़े, इस दर्द को सुनकर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा के भी आंसू निकल गए। किसी के पिता, किसी के भाई किसी के पति को माओवादियों ने अपनी क्रूरता का शिकार बनाया था। नक्सल मोर्चे पर शौर्य का प्रदर्शन कर घायल होने वाले पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों ने भी नक्सल मुठभेड़ और आईईडी ब्लास्ट में अपने अनुभवों के संबंध में भी बताया।

*नक्सल पीड़ित सोनाय बाई को मिला नियुक्ति प्रमाण पत्र*

नक्सल हिंसा से पीड़ित नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड के सबसे सुदूर वनांचल ग्राम हांदावाड़ा की निवासी सोनाय बाई नेताम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हांदावाड़ा में ही नियुक्ति के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया। उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी प्रदान की।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारिता संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, ओरछा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मंगलूराम नरेटी, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, छोटे डोंगर सरपंच संध्या पवार, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रॉबिन्सन गुरिया सहित जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने लगाई जनचौपाल
आज फोकस में

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास
आज फोकस में

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण
आज फोकस में

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की पहल पर कुरुषनार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
आज फोकस में

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की पहल पर कुरुषनार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नक्सल मुक्त बस्तर के नव निर्माण में समाज निभाए अग्रणी भूमिका : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
आज फोकस में

नक्सल मुक्त बस्तर के नव निर्माण में समाज निभाए अग्रणी भूमिका : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp