Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

उक्त कार्य में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर एवं थाना सीपत की संयुक्त टीम का विशेष भूमिका

सीपत,,,,,सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में रमेश ज्वेलर्स के नाम से दुकान का संचालक विभूति विनय सोनी पिता रमेश कुमार सोनी उम्र 28 साल निवासी श्याम बाजार सोनार पारा बलौदा थाना बलौदा जांजगीर चांपा छ0ग0 ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.02.2026 के शाम 07.00 बजे दुकान का सोने, चांदी का गहना एवं नगदी 1,00,000 रू को दो बैग में रखा था एक थैला में खाली टिफीन था जिसे प्रार्थी दुकान के बाहर रख कर दुकान का सटर को गिरा रहा था उसी समय एक व्यक्ति पीछे से आया जो चेहरा में गमछा बांधा था जो सोने, चोंदी एवं नगदी रकम से भरा दो बैग एवं एक टिफीन का थैला को चोरी कर मेन रोड में पहले से एक मोटर सायकल में बैठा हुआ दो लोग के साथ चोरी कर लेने रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
घटना की सूचना पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा मामले में तत्काल कार्यवाही करने व आरोपीयो को पकडने के निर्देश दिया गया जिस पर ए.सी.सी.यू. बिलासपुर एवं थाना सीपत की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने घटना स्थल ग्राम खम्हरिया एवं आस पास के गांव, बलौदा शहर में लगे 200 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज चेक कर आरोपी की पता साजी लगातार करते रहे। 4 जून को चैकी कोटमीकला थाना पेंड्रा जिला गौ0पे0म0 छ0ग0 से सूचना प्राप्त हुआ कि चैकी कोटमीकला थाना पेंड्रा के अपराध क्रमांक 163/2026 धारा 103(1), 309(6), 311, 313, 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट मे गिरफतार आरोपी खुशीराम साहू पिता जगन्नाथ साहू उम्र 60 साल निवासी ग्राम बिटकुला थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 एवं मनीष उर्फ राहूल मंडल पिता बटेश्वर मंडल उम्र 30 साल निवासी ग्राम विजयनगर थाना बांका, जिला बांका, बिहार एवं राजाराम साहू पिता मुलचंद साहू उम्र 25 साल निवासी बिटकुला, थाना सीपत का मेमोरेंडम कथन लिया गया, जिसमें सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत 20 फरवरी के शाम करीबन 07.00 बजें ग्राम खम्हरिया के रमेश ज्वेलर्स दुकान का संचालक दुकान बंद करते समय उसके दो थैला मे भरे सोना चांदी का जेवर को चोरी कर मोटर सायकल से भाग गये और आपस मे सभी जेवरो को बांटना बताया
आरोपी खुशीराम साहू अपने हिस्से का कुछ चांदी के जेवर को ग्राम सेल निवासी दीपक वर्मा को बेचना तथा कुछ सोने चांदी के जेवर को अपने पास छुपाकर रखना बताया l
राजाराम साहू को एक जोड़ी चांदी का पायल एंव दो नग सोने का टाप्स को देना बताये जाने पर एवं आरोपी मनीष उर्फ राहूल मंडल चोरी की संपत्ति एवं देशी कटटा व कारतूस को लेकर घर जाते समय देवघर रेल्वे स्टेशन मे रेल्वे पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है
एवं घटना के समय प्रयुक्त मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्रमांक सीजी 10 बीएफ 2654 को ग्राम मडई के समसान घाट के बेसरम साडी मे छुपाकर कर रखने बताने पर उससे जप्त किया गया एवं आरोपी राजाराम साहू से एक जोडी चांदी का पायल एवं दो नग सोने का टाप्स (मनचली) को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा खुशीराम साहू के द्वारा दीपक वर्मा को बिक्री किये चांदी के जेवर को आरोपी दीपक वर्मा से जप्त किया गया हैं। उक्त आरोपी गणो विधिवत गिरफतारी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी गण –
01 खुशीराम साहू पिता जगन्नाथ साहू उम्र 65 साल निवासी बिटकुला थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0।
02 मनीष उर्फ राहूल मंडल पिता बटेश्वर उम्र 30 साल निवासी विजय नगर थाना बांका, जिला बांका बिहार।
03 राजाराम साहू पिता मूलचंद साहू उम्र 25 साल निवासी ग्राम बिटकुला थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0।

खरीदार आरोपी-
दीपक वर्मा पिता गणेश राम वर्मा उम्र 42 साल निवासी ग्राम सेल थाना कसडोल जिला बलौदा बाजार छ0ग0

बरामद संपत्ति –
1. 2.88 कि.ग्रा. चांदी के जेवर
2. 13.30 ग्राम सोने के जेवर,
3. एक मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 10 बीएफ 2654 (घटना में प्रयुक्त)
जुमला किमती करीब 6.80 लाख रू।

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने लगाई जनचौपाल
आज फोकस में

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

<span style=सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास">
आज फोकस में

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण
आज फोकस में

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की पहल पर कुरुषनार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
आज फोकस में

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की पहल पर कुरुषनार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नक्सल मुक्त बस्तर के नव निर्माण में समाज निभाए अग्रणी भूमिका : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
आज फोकस में

नक्सल मुक्त बस्तर के नव निर्माण में समाज निभाए अग्रणी भूमिका : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp