Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बलरामपुर : शासन की संवेदनशील पहल से साकार हुआ दिव्यांग बेटियों के विवाह का सपना

बलरामपुर :—मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना उन बेटियों के लिए आशा की किरण बनकर सामने आई है, जिनके जीवन में आर्थिक या शारीरिक चुनौतियों के कारण विवाह एक सपना ही रहा जाता है। ऐसी ही जिले के दिव्यांग बेटियों की कहानी है जिनका जीवन योजना से नई दिशा पा सका।
जिले के विकासखण्ड शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत कोदवा निवासी सुषमा 60 प्रतिशत पैर से दिव्यांग हैं। सामाजिक और आर्थिक स्थिति के कारण दिव्यांग बेटी के विवाह को लेकर परिवार को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समय बीतता जा रहा था समय के साथ सुषमा 32 वर्ष की हो गई और सुषमा का दुल्हन बनने का सपना अधूरा ही प्रतीत हो रहा था। ऐसे समय में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सुषमा का विवाह संपन्न हुआ। शासन की इस योजना ने न केवल विवाह की समस्त व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कीं, बल्कि सुषमा के जीवन में नई शुरुआत का विश्वास भी जगाया। विवाह उपरांत सुषमा ने भावुक होकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि चाहे परिस्थितियाँ कैसी भी हों राज्य सरकार हर बेटी के साथ खड़ी है। और उनके सपनों को पूरा करने में सहयोग कर रही है।
इसी तरह विकासखंड कुसमी के ग्राम पंचायत गोपीनगर निवासी अंजिला सुनने और बोलने में अक्षम हैं। उनकी दिव्यांगता के कारण परिवार को बेटी के विवाह को लेकर गहरी चिंता थी। अंजिला के पिता छेदी राम बताते हैं कि बेटी की दिव्यांगता और आर्थिक कठिनाइयों के चलते बेटी का विवाह कर पाना उनके लिए अत्यंत कठिन था। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से जब अंजिला के विवाह का अवसर मिला तो बेटी के शादी का सपना साकार हुआ। छेदी राम ने कहा कि योजना दिव्यांग बेटियों के लिए भी सम्मान के साथ जीवन की नई शुरुआत का माध्यम है। वे कहते है कि शासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं ने उन्हें मानसिक और आर्थिक दोनों रूप से राहत दी है। उन्होंने मकर संक्रांति के परब पर बेटी के विवाह के लिए मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद दिया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सुषमा और अंजिला जैसी बेटियों का विवाह संवेदनशील शासन का सशक्त उदाहरण भी है। जो संदेश देती है कि प्रदेश की कोई भी बेटी परिस्थितियों के कारण पीछे न रह जाए शासन हर कदम पर उनके साथ है।

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित
आज फोकस में

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर शादी कर, पीडिता के साथ दुष्कर्म कर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार
आज फोकस में

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर शादी कर, पीडिता के साथ दुष्कर्म कर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

पेंड्रा के शिव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा 108वें हनुमान चालीसा पाठ का भव्य उद्यापन महाआरती और विशेष अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ
आज फोकस में

पेंड्रा के शिव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा 108वें हनुमान चालीसा पाठ का भव्य उद्यापन महाआरती और विशेष अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ

कबाड़ कारोबारियों से मेलजोल पड़ा भारी, बिलासपुर पुलिस ने दो जवानों पर की कार्रवाई
आज फोकस में

कबाड़ कारोबारियों से मेलजोल पड़ा भारी, बिलासपुर पुलिस ने दो जवानों पर की कार्रवाई

खम्हरिया सड़क हादसे में घायल शंभूराम सिंगरौल का निधन, गांव में शोक की लहर
आज फोकस में

खम्हरिया सड़क हादसे में घायल शंभूराम सिंगरौल का निधन, गांव में शोक की लहर

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर! 46 डिग्री तापमान से इंसान ही नहीं, बेजुबान भी बेहाल… पाली में सैकड़ों चमगादड़ों की मौत
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर! 46 डिग्री तापमान से इंसान ही नहीं, बेजुबान भी बेहाल… पाली में सैकड़ों चमगादड़ों की मौत

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp