Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मोर सुआद दीदी की रसोई में चित्रकला प्रदर्शनी एवं विक्रय का शुभारंभ

कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

कोंडागांव :— जिला प्रशासन कोंडागांव की अभिनव पहल के तहत मोर सुआद दीदी की रसोई परिसर में शनिवार को चित्रकला प्रदर्शनी एवं विक्रय का शुभारंभ बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिले भर से आए लोक कलाकारों एवं मॉडर्न आर्ट के कलाकारों ने अपनी रचनाओं की प्रदर्शनी लगाई, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।


प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रतिभावान कलाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करना तथा बस्तर की समृद्ध आदिवासी कला और संस्कृति को नई पहचान दिलाना है। प्रदर्शनी में पारंपरिक आदिवासी चित्रकला के साथ-साथ आधुनिक शैली की कलाकृतियाँ भी देखने को मिलीं, जिससे कला प्रेमियों को विविधता का अनुभव हुआ।


इस आयोजन में भित्ति चित्र के माध्यम से कलाकारों द्वारा आदिवासी संस्कृति के इतिहास और जीवन शैली को दिखाया गया। प्रसिद्ध कलाकार राजेन्द्र राव द्वारा रामायण के एक प्रमुख खंड को पेंटिंग के माध्यम से जीवंत रूप में उकेरा गया, जिसे प्रदर्शनी में प्रमुख स्थान दिया गया। लता उसेंडी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कलाकारों की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को न केवल प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि उनकी कला को बाजार और पहचान भी प्राप्त होती है।


इसा अवसर पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, सदस्य यशोदा कश्यप, मनोज जैन, जीतू सुराना, नागेश देवांगन, हिना श्रीवास्तव, सोनामणि पोयाम, जिला पंचायत के मुख्यकार्य पालन अधिकारी अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, कोंडागांव एसडीएम अजय उराव, जिला स्तरीय अधिकारी सहित कलाकार उपस्थित रहे।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp