
बिलासपुर /मस्तूरी:— ग्राम पंचायत कोनी स्थित प्रसिद्ध शिव बद्रेश्वर धाम महालिंगम में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन महीने के पावन अवसर पर भव्य जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है।
सावन के अंतिम सोमवार के चलते मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर में सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का कार्यक्रम दिनभर जारी रहेगा। ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से भी श्रद्धालु यहां पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
मंदिर ट्रस्ट के गोपेश साहू गुरुजी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि इस वर्ष बारिश के कारण नदी का जलस्तर और नदी पुल के आसपास पानी का बहाव कुछ अधिक है। ऐसे में मंदिर आने वाले श्रद्धालु सावधानी और सतर्कता के साथ यात्रा करें। खासकर बच्चों को साथ लेकर आने वाले श्रद्धालु नदी और पुल के आसपास विशेष सावधानी बरतें।
उन्होंने बताया कि बद्रेश्वर महालिंगम धाम पहुंचने के लिए श्रद्धालु मस्तूरी से सीधे मंदिर तक आ सकते हैं। सावन के अंतिम सोमवार पर संभावित भीड़ को देखते हुए श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार समय निकालकर मंदिर पहुंचे और शांतिपूर्वक पूजा एवं जलाभिषेक करें।
मंदिर ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि आस्था के साथ सुरक्षा का भी ध्यान रखें और प्रशासन द्वारा जारी सावधानियों का पालन करें।

सावन के अंतिम सोमवार पर बद्रेश्वर महालिंगम धाम में होगा भव्य जलाभिषेक">








