बिलासपुर:— अवैध नशे पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह के द्वारा नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिशानिर्देश दिये गये थे, अवैध मादक पदार्थ की खरीदी बिक्री करने वाले लोगो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। नशे के विरूद्ध अभियान को प्रभावी बनाने हेतु मुखबिर तैनात किये गये है इसी तारतम्य में दिनांक 15.02.2026 को बेलगहना चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना बाजार ग्राम कोंचरा निवासी देवचरण वैष्णव अपने घर मे अवैध मादक पदार्थ बिक्री हेतु रखा है उक्त सूचना पर बेलगहना पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने उपरान्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती नुपुर उपाध्याय से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर बेलगहना पुलिस के द्वारा टीम गठित किया गया,
आरोपी के घर घेराबंदी कर नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानों के अन्तर्गत विधिवत कार्यवाही करते हुये आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 300 ग्राम कीमती 15000 रू मादक पदार्थ गांजा तथा गांजा तौलने मे प्रयुक्त तराजू बाट कुल मशरुका 16000रू को जप्त कर मामले में धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरणों में आरोपी देवचरण वैष्णव विरुद्ध इसके पूर्व मे भी चौकी बेलगहना मे NDPS ACT के 02 प्रकरण मे जेल जा चूका है, उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह,ASI भारतलाल राठौर,आरक्षक अंकित जायसवाल, धीरज जायसवाल, ईश्वर नेताम, कौशल बिन्झवार का विशेष भूमिका रही है। बेलगहना पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरूद्ध प्रभावी अभियान चलाया जाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।








