Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाटापारा में बच्चों से शराब तस्करी करवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

बलौदा बाजार से संजय प्रसाद की रिपोर्ट
बलौदा बाजार से संजय प्रसाद की रिपोर्ट

भाटापारा शहर में नाबालिक बालकों के माध्यम से अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री कराने वाले गिरोह का किया गया भांडाफोड़ !
दो अलग-अलग मामलों में विधि से संघर्षरत 03 बालक सहित कुल 05 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार !
मामलों में किशोर न्याय अधिनियम के तहत आरोपी जितेंदर टंडन उर्फ गप्पू एवं गौतम यदू को किया गया गिरफ्तार ।

भाटापारा शहर पुलिस द्वारा विधि से संषर्घरत बालकों को भाटापारा शहर में सुरखी रोड छात्रावास के पास एवं रावणभाटा मैदान के किनारे अवैध रूप से शराब के साथ रंगे हाथों लिया गया है था हिरासत में* !
आरोपी अपचारी बालकों से अलग-अलग दो मामलों में 7200 कीमत मूल्य का 72 पाव देसी मसाला शराब एवं मोटरसाइकिल CG22 AF 4523 किया गया था जप्त ।
आरोपी जितेंदर टंडन उर्फ गप्पू एवं गौतम यदू द्वारा *नाबालिक बालको से अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री कराना पाया गया,
आरोपियों द्वारा नाबालिक बालकों को उनके नाबालिक होना जानते हुए, आर्थिक लालच देकर शराब का परिवहन/बिक्री करवाया गया ।
आज 14 Feb.को *थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा शहर पेट्रोलिंग, भ्रमण के दौरान दो अलग-अलग मामलों में भाटापारा शहर में सुरखी रोड छात्रावास के पास एवं रावणभाटा मैदान के किनारे विधि से संषर्घरत 03 बालकों को पकड़ा गया, जिनके द्वारा अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री किया जा रहा* था,आप को बताते चले, आरोपी विधि से संषर्घरत 03 बालकों से ₹7200 कीमत मूल्य का 72 पाव देसी मसाला शराब एवं एक मोटरसाइकिल CG22 AF 4523 जप्त किया गया है। विधि से संषर्घरत तीनों बालकों से पूछताछ पर पता चला कि *उन्हें अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री आरोपी जितेंदर टंडन उर्फ गप्पू एवं गौतम यदू द्वारा आर्थिक प्रलोभन देने का लालच देकर कराया जा रहा* है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता जी के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा शहर में विधि से संघर्षरत तीनों बालकों तथा आरोपी जितेंदर टंडन उर्फ गप्पू एवं गौतम यदू के विरुद्ध क्रमशः अपराध क्र. 46,47/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट, 78 किशोर न्याय अधिनियम का केस दर्ज किया गया और थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेंदर टंडन उर्फ गप्पू एवं गौतम यदू को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर *दोनों आरोपियों द्वारा नाबालिक बालकों को उनके नाबालिक होना जानते हुए आर्थिक लालच देकर अवैध रूप से उनसे शराब का परिवहन एवं बिक्री कराना स्वीकार किया* गया। प्रकरण में विधि से संघर्षरत तीनों बालकों एवं दोनों आरोपियों को आज दिनांक 14 Feb को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समस्त प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आपको विशेष कर बताते चले आरोपियों के नाम इस प्रकार है !

1. जितेंदर टंडन उर्फ गप्पू निवासी लाल बहादुर शास्त्री वार्ड पटपर थाना भाटापारा ग्रामीण
2. गौतम यदू निवासी सुभाष वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
3. विधि से संघर्षरत 03 बालक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp