Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धारदार चाकू लहराकर शराब के लिए पैसे मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार,,एक नग धारदार चाकू जब्त

     समय न्यूज़ लाइव के लिए           इनपुट हेड माही की रिपोर्ट

बिलासपुर:—-छत्तीसगढ़ पुलिस के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने और शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 8:15 बजे पचरीघाट निवासी 17 वर्षीय समीर खरे अपनी फर्नीचर दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था। उसी दौरान आरोपी सृजनेश शर्मा (26 वर्ष) पिता विजय शर्मा, निवासी पचरीघाट, दुकान में पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने अपने पास रखे धारदार चाकू से डराना-धमकाना शुरू कर दिया।
बताया गया है कि आरोपी ने आकाश आहुजा नामक व्यक्ति से भी शराब के लिए पैसे की मांग की और इनकार करने पर उसे भी चाकू दिखाकर धमकाया।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार को अवगत कराया गया। अधिकारियों के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू जब्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास बढ़ा है।

महाशिवरात्रि पर निर्माणाधीन गौधाम बना आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक,पार्थिव शिवलिंगों का हुआ रुद्राभिषेक,नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा हुए शामिल
आज फोकस में

महाशिवरात्रि पर निर्माणाधीन गौधाम बना आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक,पार्थिव शिवलिंगों का हुआ रुद्राभिषेक,नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा हुए शामिल

रायपुर : होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात
आज फोकस में

रायपुर : होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

एनटीपीसी द्वारा इंडियन पावर स्टेशन ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन रायपुर में
आज फोकस में

एनटीपीसी द्वारा इंडियन पावर स्टेशन ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन रायपुर में

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”
आज फोकस में

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण
आज फोकस में

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp