Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिले में 20 फरवरी को विशाल रोजगार मेला: निजी क्षेत्र में 50 पदों पर सीधी भर्ती का सुनहरा अवसर

समय न्यूज़ लाइव के लिए इनपुट हेड माही की रिपोर्ट

एमसीबी :–जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, एमसीबी द्वारा निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 20 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), चिरमिरी में रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।
जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी मेसर्स श्री क्वालिटी सर्विसेज, सिद्धेश्वर क्लासिक, प्लॉट नंबर-02, हनुमान मंदिर रोड, पुणे (महाराष्ट्र) द्वारा गुणवत्ता निरीक्षक ( Quality Inspector ) के 50 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए आईटीआई, डिप्लोमा, बीएससी, बीई या बी.टेक योग्यता रखने वाले पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 से 20,000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा तथा कार्यस्थल पुणे महाराष्ट्र रहेगा।
रोजगार मेला में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का ई-रोजगार पोर्टल https:@@erojgar-cg-gov-in पर या गूगल प्ले स्टोर से CG Rojgar Panjiyan App के माध्यम से पंजीयन कराना अनिवार्य है। केवल पोर्टल में पंजीकृत अभ्यर्थियों को ही प्लेसमेंट कैम्प में शामिल किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होना होगा।

महाशिवरात्रि पर निर्माणाधीन गौधाम बना आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक,पार्थिव शिवलिंगों का हुआ रुद्राभिषेक,नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा हुए शामिल
आज फोकस में

महाशिवरात्रि पर निर्माणाधीन गौधाम बना आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक,पार्थिव शिवलिंगों का हुआ रुद्राभिषेक,नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा हुए शामिल

रायपुर : होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात
आज फोकस में

रायपुर : होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

एनटीपीसी द्वारा इंडियन पावर स्टेशन ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन रायपुर में
आज फोकस में

एनटीपीसी द्वारा इंडियन पावर स्टेशन ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन रायपुर में

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”
आज फोकस में

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण
आज फोकस में

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp