Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 लाख नहीं, 5.66 लाख की जब्ती के साथ गांजा बेचने वाली महिला गिरफ्तार

समय न्यूज़ लाइव के लिए इनपुट हेड माही की रिपोर्ट

बिलासपुर ;—कोटा थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 900 ग्राम गांजा और बिक्री की बड़ी रकम बरामद की है।

5.66 लाख रुपये का माल जब्त

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के पास से 900 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 40,000 रुपये) और बिक्री की रकम 5,26,000 रुपये बरामद की गई। कुल जब्ती 5,66,000 रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर रेड

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में 15 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर वर्मा मोहल्ला, ग्राम गनियारी में रेड कार्रवाई की गई। सूचना थी कि एक महिला अपने घर में गांजा रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रही है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।
आरोपी का विवरण
गिरफ्तार महिला की पहचान श्रीमती काजल वर्मा (25 वर्ष), निवासी वर्मा मोहल्ला, ग्राम गनियारी, थाना कोटा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई।
रेड टीम में निरीक्षक नरेश चौहान, एएसआई गोपाल खांडेकर सहित कई पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस का संदेश:

कोटा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

महाशिवरात्रि पर निर्माणाधीन गौधाम बना आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक,पार्थिव शिवलिंगों का हुआ रुद्राभिषेक,नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा हुए शामिल
आज फोकस में

महाशिवरात्रि पर निर्माणाधीन गौधाम बना आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक,पार्थिव शिवलिंगों का हुआ रुद्राभिषेक,नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा हुए शामिल

रायपुर : होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात
आज फोकस में

रायपुर : होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

एनटीपीसी द्वारा इंडियन पावर स्टेशन ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन रायपुर में
आज फोकस में

एनटीपीसी द्वारा इंडियन पावर स्टेशन ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन रायपुर में

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”
आज फोकस में

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण
आज फोकस में

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp