Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हिर्री थाना पुलिस की कार्रवाई: हाईवे पर ट्रक चालक से लूट करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

समय न्यूज़ लाइव के लिए इनपुट हेड माही की रिपोर्ट

बिलासपुर :—-हाईवे पर ट्रक चालक से मारपीट कर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए हिर्री थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ एवं शिनाख्त की कार्रवाई पूर्ण करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 मार्च 2025 को पेंड्रीडीह चौक राज ढाबा के पास ट्रक चालक के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 64/2025 धारा 309(4), 238बी, 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जांच के दौरान थाना कोनी के अपराध क्रमांक 17/2026 (धारा 103(1), 309(4), 309(6), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट) की विवेचना के बीच महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर हिर्री पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर माननीय जेएमएफसी न्यायालय बिल्हा में पेश किया और पुलिस रिमांड प्राप्त किया।
गिरफ्तार आरोपी
जय दिवाकर उर्फ छोटू (20 वर्ष), निवासी बजरंग नगर आवासपारा, सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर।
सूरज साहू उर्फ ददू साहू (20 वर्ष), निवासी बहरामुडा तिफरा, राम मंदिर के पास, सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर।
प्रदीप धुरी उर्फ संजू बाबा (19 वर्ष), निवासी काली मंदिर के सामने, नया मन्नाडोल तिफरा, सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर।
विवेचना के दौरान मेमोरेंडम एवं जब्ती की कार्रवाई की गई। आवश्यक पूछताछ पूर्ण होने के बाद आरोपियों को 18 फरवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

महाशिवरात्रि पर निर्माणाधीन गौधाम बना आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक,पार्थिव शिवलिंगों का हुआ रुद्राभिषेक,नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा हुए शामिल
आज फोकस में

महाशिवरात्रि पर निर्माणाधीन गौधाम बना आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक,पार्थिव शिवलिंगों का हुआ रुद्राभिषेक,नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा हुए शामिल

रायपुर : होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात
आज फोकस में

रायपुर : होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

एनटीपीसी द्वारा इंडियन पावर स्टेशन ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन रायपुर में
आज फोकस में

एनटीपीसी द्वारा इंडियन पावर स्टेशन ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन रायपुर में

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”
आज फोकस में

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण
आज फोकस में

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp