Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर : स्काउटिंग को गति देने मेम्बरशिप ग्रोथ पर करें फोकस :राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला संगठन आयुक्तों की समीक्षा बैठक संपन्न

समय न्यूज़ लाइव के लिए इनपुट हेड माही की रिपोर्ट

बिलासपुर :—भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला संगठन आयुक्तों की समीक्षा बैठक राज्य मुख्य आयुक्त  इंद्रजीत सिंह खालसा की अध्यक्षता में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में राज्य मुख्य आयुक्त ने मेम्बरशिप ग्रोथ पर जोर दिया। उन्होंने जिला संगठन आयुक्तों से ऑनलाइन यूथ मैनेजमेंट सिस्टम पर प्राथमिकता के साथ फोकस करने एवं नए शैक्षणिक सत्र में बेसिक कोर्स के लिए कार्ययोजना बनाने कहा।
जिला संगठन आयुक्तों के साथ आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने की। बैठक में विशेष रूप से राज्य कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन की उपस्थिति रही। जिलों के कामकाज को लेकर निर्धारित एजेंडा अनुसार वन- टू-वन समीक्षा की गई। जिला संगठन आयुक्तों ने एक-एक कर शैक्षणिक सत्र 2024- 25 एवं 2025-26 में अर्जित अंशदान की जानकारी दी। राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने शत प्रतिशत शासकीय विद्यालयों से अंशदान जमा करवाने कहा। स्वामी आत्मानन्द विद्यालयों से भी अंशदान जमा करवाने निर्देशित किया गया। अधिक से अधिक निजी विद्यालयों को कवर करने कहा गया। राज्य मुख्य आयुक्त ने जिला संगठन आयुक्तों से ऑनलाइन यूथ मैनेजमेंट सिस्टम पर प्राथमिकता के साथ फोकस करने कहा। ओवाईएमएस के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर या आईटी के जानकार लीडर्स एवं रोवर्स, रेंजर्स का सहयोग लेने कहा गया। जिलों में सक्रिय लीडर्स की जानकारी ली गई। सत्र 2024- 25 एवं 2025- 26 में बेसिक कोर्स की स्थिति, बेसिक कोर्स पश्चात कितनी यूनिट प्रारंभ की गई इसको लेकर जिला संगठन आयुक्तों से चर्चा की गई। नए शैक्षणिक सत्र में बेसिक कोर्स के लिए कार्ययोजना बनाने कहा गया। जिला वार्षिक कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन की स्थिति, डिस्ट्रिक्ट मेम्बरशिप ग्रोथ स्ट्रेटजी तथा जिले का मेम्बरशिप ग्रोथ लक्ष्य, डिस्ट्रिक्ट डैशबोर्ड, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शिविर व कार्यक्रमों में सहभागिता की स्थिति, सत्र 2024- 25 एवं 2025- 26 में जिले के आय व्यय की स्थिति पर भी चर्चा की गई। 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी तथा बालोद में आयोजित हुई प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जम्बूरी में सहभागिता को लेकर समीक्षा की गई।
राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत खालसा ने कमजोर प्रदर्शन करने वाले कुछेक जिलों को कामकाज में सुधार लाने की हिदायत दी। खालसा ने जिला संगठन आयुक्तों से कामकाज में आ रही दिक्कतों और समस्याओं की जानकारी ली और उसे दूर करने आश्वस्त किया। जिला संगठन आयुक्तों की सामाजिक सुरक्षा को और बेहतर करने समिति गठन करने की बात कही गई। राज्य मुख्य आयुक्त ने कहा कि टीम वर्क के साथ स्काउटिंग को गुणवत्तापूर्ण तरीके से गति देना है और देश में छतीसगढ़ की एक क्रियाशील छवि बनानी है। बैठक का संचालन प्रभारी राज्य सचिव सरिता पाण्डेय ने किया। बैठक में सयुंक्त राज्य सचिव बीना यादव, स्टेट कॉर्डिनेटर (मेम्बरशिप ग्रोथ) मोहम्मद सादिक़ शेख़, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) अमित क्षत्रिय, राज्य संगठन आयुक्त द्वय पूनम साहू, जलवती साहू की प्रमुख रूप से उपस्थिति रही।

महाशिवरात्रि पर निर्माणाधीन गौधाम बना आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक,पार्थिव शिवलिंगों का हुआ रुद्राभिषेक,नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा हुए शामिल
आज फोकस में

महाशिवरात्रि पर निर्माणाधीन गौधाम बना आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक,पार्थिव शिवलिंगों का हुआ रुद्राभिषेक,नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा हुए शामिल

रायपुर : होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात
आज फोकस में

रायपुर : होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

एनटीपीसी द्वारा इंडियन पावर स्टेशन ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन रायपुर में
आज फोकस में

एनटीपीसी द्वारा इंडियन पावर स्टेशन ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन रायपुर में

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”
आज फोकस में

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण
आज फोकस में

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp