
रतनपुर….रानीपारा क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब 25 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मिली जानकारी के अनुसार रानीपारा निवासी राहुल टंडन, पिता संतोष टंडन, उम्र 25 वर्ष, ने अज्ञात कारणों से घर के अंदर पंखे में गमछा बांधकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि राहुल टंडन शादीशुदा था और उसका एक छोटा बेटा भी है। वह खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक रूप से आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार युवक शांत स्वभाव का था और खेती-बाड़ी में जुटा रहता था।









