Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गरियाबंद में सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, कलेक्टर बी एस उइके ने किया सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद:- कलेक्टर बी.एस. उइके ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा 2026 का जिला मुख्यालय गरियाबंद में औचक निरीक्षण किया। यह परीक्षा जिले के चार परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

कलेक्टर उइके ने सभी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजाम, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, बैठने की व्यवस्था एवं प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्राध्यक्षों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

परीक्षा में 1167 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। जिसमें 900 से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। सभी केंद्रों में प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। केंद्रों के बाहर पुलिस बल की तैनाती रही तथा प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए थे। उनके मार्गदर्शन में समस्त व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हुईं।

कलेक्टर उइके ने परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए । इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण, नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी, केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन लोरमी उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन लोरमी उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

महाशिवरात्रि पर निर्माणाधीन गौधाम बना आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक,पार्थिव शिवलिंगों का हुआ रुद्राभिषेक,नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा हुए शामिल
आज फोकस में

महाशिवरात्रि पर निर्माणाधीन गौधाम बना आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक,पार्थिव शिवलिंगों का हुआ रुद्राभिषेक,नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा हुए शामिल

रायपुर : होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात
आज फोकस में

रायपुर : होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

एनटीपीसी द्वारा इंडियन पावर स्टेशन ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन रायपुर में
आज फोकस में

एनटीपीसी द्वारा इंडियन पावर स्टेशन ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन रायपुर में

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”
आज फोकस में

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण
आज फोकस में

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp