Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामद

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर:—थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से छीना गया पर्स, मोबाइल, नगदी तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी जब्त कर ली गई है।
घटना का विवरण
दिनांक 23 फरवरी 2026 को प्रार्थिया अपनी स्कूटी से होटल जीत कॉन्टिनेंटल, शिव टॉकीज चौक स्थित एक पार्टी में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान होटल के सामने पीछे से काले रंग की स्कूटी पर सवार एक अज्ञात युवक ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया और फरार हो गया।
पर्स में Vivo Y53 मोबाइल, ₹4500 नगद एवं आलमारी की चाबी रखी हुई थी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 142/26 धारा 304 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
त्वरित पुलिस कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
थाना सिटी कोतवाली एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा हुलिया के आधार पर संदिग्ध की तलाश की गई। बीट पेट्रोलिंग स्टाफ की सक्रियता और मुखबिर सूचना के आधार पर टिकरापारा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया।
आरोपी का विवरण
गिरफ्तार आरोपी का नाम सौरभ पासी (उम्र 20 वर्ष), पिता दिनेश पासी, निवासी पुराना हाईकोर्ट के पीछे, अटल आवास, शिव मंदिर के सामने, टिकरापारा, सिटी कोतवाली है।
कड़ी पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG10/AP2103 तथा चोरी गया समस्त मशरूका बरामद कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की अपील
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सुनसान स्थानों पर सतर्क रहें तथा संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। थाना सिटी कोतवाली की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास बढ़ा है।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp