Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ऑनलाइन सट्टा गैंग पर पुलिस का “प्रहार”, ₹45 लाख का नेटवर्क बेनकाब

 

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर;— अवैध ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “प्रहार” के तहत बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संगठित ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी को रायपुर से पकड़ने में सफलता मिली।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) और थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि आरोपी “रिक्की” पैनल के माध्यम से Aviator, Wingo, Casino और अन्य ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर सट्टा संचालित कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार, आरोपी टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए देशभर के ग्राहकों को जोड़कर ऑनलाइन सट्टा खिलाते थे। इस नेटवर्क में मुनाफे का 65 प्रतिशत हिस्सा हेड ऑफिस और 35 प्रतिशत ब्रांच को मिलता था। लेन-देन के लिए फर्जी सिम कार्ड और बैंक खातों का इस्तेमाल किया जा रहा था।
इस मामले में मुख्य आरोपी राजेश उर्फ राजा बजाज (34 वर्ष), निवासी मोपका, को रायपुर से गिरफ्तार किया गया, जिस पर पहले से ₹5000 का इनाम घोषित था। उसके कब्जे से ₹6 लाख 90 हजार नगद सहित ऑनलाइन सट्टे के लाखों रुपये के लेन-देन के सबूत मिले हैं। इसके अलावा प्रदीप खत्री (34 वर्ष), निवासी मंगला, को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटॉप, महंगे मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक, वाहन (होंडा सिटी, ब्रेजा, स्विफ्ट डिजायर, एक्टिवा) और सट्टे का हिसाब-किताब रखने वाले रजिस्टर जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹45 लाख बताई जा रही है।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के बैंक खातों में लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है, जिसकी विस्तृत जांच जारी है। साथ ही आरोपियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित चल-अचल संपत्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और आवश्यकतानुसार पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया भी की जाएगी। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp