Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तखतपुर पुलिस ने नाबालिक को बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी थाना में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण नाबालिग बालिका संबंधी गंभीर अपराध होने से मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा गंभीर अपराधों में आरोपियों को जल्द से जल्द विशेष अभियान प्रहार के तहत तत्काल गिरफ्तारी एवं कार्यवाही का निर्देश दिया गया।

जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय की टीम द्वारा सायबर सेल बिलासपुर से तकनीकी तथ्यों की जांच, सीडीआर विश्लेषण एवं टावर लोकेशन के आधार पर घटना के फरार आरोपी का जिला रायपुर के मोतीनगर में होना पाया गया।

तत्काल टीम रायपुर रवाना कर पीड़िता को मोतीनगर सेआरोपी राकेश मरावी के कब्जे से बरामद किया गया।

प्रकरण में आरोपी द्वारा पीड़िता को नाबालिग होना जानते हुए भी उसे शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाना एवं पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करना पाया गया।

आरोपी को तखतपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक दिलाराम मनहर, आरक्षक नरेश निराला, आशीष वस्त्रकार, ओकार राजपूत, सत्यार्थ शर्मा एवं किशोर धीवर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp