
तखतपुर:–.प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोछ के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया! शासकीय विद्यालयों के प्रति लोगों के मन में भ्रांतियां रहती है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई अच्छी नहीं होती! इसलिए लोग अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाई कराना पसंद करते हैं!
लेकिन मोछ स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस बात को नकारते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय का नाम अंचल में गौरवान्वित किया है! कक्षा बारहवीं में कुमारी संजू सिंगरौल ने 92.2% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है और कुमारी संजना सिंगरौल ने 89.8%के साथ दूसरे स्थान पर रही तथा तीसरे स्थान पर कुमारी सुकन्या सिंगरौल ने 88.8% प्राप्त किया ।

वहीं कक्षा दसवीं में कुमारी डीना सिंगरौल ने 87%अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया और कुमारी पूर्णिमा सिंगरौल ने 86%अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही तथा तीसरे स्थान पर कुमारी दिव्या सिंगरौल ने 85.8% अंक के साथ अपना नाम दर्ज कराकर अपना , अपने माता- पिता के साथ विद्यालय और अंचल का नाम रौशन किया है!

यह उपलब्धि निश्चित तौर पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती विनीता सिन्हा और समस्त व्याख्याताओं के कड़ी मेहनत और परिश्रम के फलस्वरूप है!
इनके इस उपलब्धि के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोछ के प्राचार्य श्रीमती विनीता सिन्हा ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है!

शासकीय स्कूल मोछ में बालिकाओं ने लहराया परचम">








