
रतनपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। प्रशिक्षु भापुसे थाना प्रभारी अंशिका जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने ग्राम कोरबाभांवर में दबिश देकर एक शराब कोचिये को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 13 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 2600 रुपये आंकी गई है, जप्त की गई है। गिरफ्तार आरोपी: बुधवार सिंह सौंता पिता,स्व. बैसाखू सिंह उम्र – 25 वर्ष
निवासी – कोरबाभांवर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)जिला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 07 अप्रैल 2026 को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रतनपुर-कोरबाभांवर मार्ग पर रेड कार्रवाई की, जहां आरोपी अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
विशेष योगदान प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन, थाना प्रभारी रतनपुरउपनिरीक्षक विष्णु यादव प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अलीआरक्षक बसंत मानिकपुरी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

रतनपुर पुलिस का नशे के कारोबारियों पर लगातार प्रहार, 13 लीटर महुआ शराब जप्त">








