
रतनपुर….ग्राम पंचायत नवागांव सलका में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा पार्टी का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला मीडिया प्रभारी श्रीमती नीतू सिंह शामिल हुईं।कार्यक्रम में जिला कार्य समिति सदस्य श्रीमती सरिता कमल सिंह एवं नगर पालिका कोटा की अध्यक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा की नीतियों, संगठन के इतिहास और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई।इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “
गांव चलो–घर चलो अभियान” के तहत रतनपुर मंडल के अंतर्गत ग्राम जनचौपाल में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई
तथा लाभार्थियों और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीना यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीमती सविता नामदेव मंडल महामंत्री श्रीमती ओम लता देवांगन जी, मंडल महामंत्री लीना सिंह अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती जसविंदर कौर श्रीमती कविता मरकाम
श्रीमती मनीषा यादव सहित ग्राम पंचायत नवागांव सलका की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

नवागांव सलका में भाजपा महिला मोर्चा का 47वां स्थापना दिवस “गांव चलो–घर चलो” अभियान के तहत जनचौपाल आयोजित">







