Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बेहतर पुलिसिंग,टीम वर्क, क्राइम कंट्रोल के लिए गोपाल को मिला तवज्जों,एसीसीयू का प्रभार

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,बिलासपुर पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने रक्षित केंद्र बिलासपुर में पदस्थ निरीक्षक गोपाल सतपथी को जिले की महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित जिम्मेदारी एसीसीयू (ACCU) प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को पुलिस विभाग में भरोसे और सम्मान की बड़ी पोस्टिंग माना जा रहा है। निरीक्षक गोपाल सतपथी ने अपने पूर्व पदस्थापना काल में सीपत सहित जिले के कई थानों में उत्कृष्ट सेवाएं देते हुए अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर अपनी मजबूत कार्यशैली की पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व में कई बड़ी कार्यवाहियां हुईं, जिससे अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा। सतपथी की तेज निर्णय क्षमता, अनुशासित कार्यशैली, अपराधियों के प्रति सख्त रवैया एवं बेहतरीन पुलिसिंग को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने उन पर भरोसा जताते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस विभाग में उनकी नियुक्ति को उनके उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान माना जा रहा है। नवनियुक्त ACCU प्रभारी गोपाल सतपथी ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मुझे जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगा। अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। टीम भावना के साथ कार्य करते हुए अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस विभाग के जानकारों का मानना है कि गोपाल कृष्ण सतपथी के नेतृत्व में ACCU को और मजबूती मिलेगी तथा अपराध नियंत्रण को नई दिशा मिलेगी। गौरतलब है कि ACCU प्रभारी का पद पुलिस विभाग की विशेष एवं संवेदनशील जिम्मेदारियों में गिना जाता है, जहां अपराध नियंत्रण, विशेष निगरानी, तकनीकी जांच और गंभीर मामलों की मॉनिटरिंग जैसे अहम कार्य किए जाते हैं। ऐसे में इस पद पर सतपथी की नियुक्ति उनके अनुभव, क्षमता और कार्यकुशलता का प्रमाण मानी जा रही है।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp