
रतनपुर… में भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा भारत के संविधान निर्माता, भारत रत्न और महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जी की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

यह आयोजन सूर्यवंशी भवन, बूढ़ा महादेव के पास संपन्न हुआ,जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए।
“अंबेडकर अमर रहें” के नारों से गूंजा वातावरण
कार्यक्रम के दौरान पूरे मंडल के विभिन्न बूथों पर भी डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई गई।
♦इस दौरान “डॉ. भीमराव अंबेडकर अमर रहें” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा और सभी ने उन्हें नमन करते हुए उनके विचारों को याद किया।
कई प्रमुख नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में नगर पालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष लव कुश कश्यप,जिला उपाध्यक्ष तिरिथ यादव, प्रदेश सदस्य सुनील जायसवाल,मंडल अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
इसके साथ ही अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष घनश्याम रात्रे,संयोजक रोहिणी बैसवाड़े,सह-संयोजक सुरेश सोनी,और सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष संतोष तिवारी,
पूर्व सांसद प्रतिनिधि रविंद्र दुबे,ज्ञानेंद्र कश्यप जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण भाई हर्ष पटेल जिला मंत्री युवा मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और मातृशक्ति की भागीदारी
कार्यक्रम मे श्रीमती नीतू सिंह जिला मीडिया प्रभारी,
प्रमिला कश्यप,पुष्पा तिवारी,रामकेश्वर साहू,सावित्री रात्रे शिवानी सोनी,राजकुमारी बिसेन,प्रभा मानिकपुरी, विजय सरिता कमलसेन,स्वीटी शर्मा,रेहाना खान,अभिलाषा बघेल राजू मानिकपुरी,राहुल कश्यप,दीपेश जलकारे,दुर्गा कोशले रामायण श्यामले,उमेश भारद्वाज,द्वारिका पटेल,रामकुमार कश्यप,कुश कहरा,हीरा मरावी,सूरज कश्यप,मनोज सारथी सोनू कोशले,राकेश कोशले,भगवान दास,शंकर राव जयंती शांति लाल,सलीम कौशिक,विनोद जायसवाल,दीपक विजय,शत्रुहन सूर्यवंशी,मुकेश यादव,आदित्य निर्मलकर नियाज़ खान,नारायण धीवर,अखिल अग्रवाल,एवं बड़ी संख्या में सभी मंडल मोर्चा पदाधिकारी गण व मातृ शक्ति कार्यकर्त्ता गण उपस्थित रहे।कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों की भारी भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन और भी भव्य बन गया।
सफल संचालन और आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम का मंच संचालन मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक ने किया,वहीं आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष मनोज कश्यप द्वारा किया गया।
सामाजिक समरसता का संदेश
इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को अपनाने और समाज में समानता,न्याय और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।








