Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 335 पाव अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

जिला बिलासपुर के थाना सकरी पुलिस को बीट सिस्टम के तहत बड़ी सफलता मिली है। अवैध शराब परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और दो स्कूटी वाहन जप्त किए हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में बीट सिस्टम लागू किया गया है, जिसके चलते पुलिस को लगातार असामाजिक गतिविधियों की सूचनाएं मिल रही हैं। इसी क्रम में 23 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हांफा मेन रोड में कुछ लोग अवैध शराब का परिवहन कर रहे हैं।


सूचना के आधार पर सकरी पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी योगेन्द्र कुमार यादव उर्फ अमन (24 वर्ष) निवासी गिरधौना थाना सकरी एवं रवि वर्मा (26 वर्ष) निवासी जरौंधा थाना तखतपुर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 335 पाव (60.300 लीटर) अंग्रेजी गोवा शराब, जिसकी कीमत लगभग 40,200 रुपये है, बरामद की गई। साथ ही स्कूटी क्रमांक CG 10 BE 8106 एवं CG 10 BZ 0370 को भी जप्त किया गया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp