
रतनपुर….बिलासपुर जिले में अवैध नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में रतनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब कोचियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना रतनपुर प्रभारी प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम रिंगवार और नवागांव पुडू में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान—(1) रिंगवार के कुदरीपारा से जय सिंह पैकरा के कब्जे से 65 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।(2) वहीं नवागांव पुडू से कांता बाई केवट के पास से 14 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।इस तरह कुल 79 लीटर अवैध महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 15 हजार 800 रुपये आंकी गई है, पुलिस ने जब्त की।दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
▪️ जय सिंह पैकरा (40 वर्ष), निवासी रिंगवार कुदरीपारा
▪️ कांता बाई केवट (45 वर्ष), निवासी नवागांव पुडू
टीम की भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अंशिका जैन सहित उपनिरीक्षक मेलाराम कठौतिया, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली, आरक्षक बलदेव सिंह, संजय यादव, धीरज कश्यप और पंचराम रजक की अहम भूमिका रही।





