Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तोरवा में सड़क पर दबंगई: ओवरटेक विवाद में मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार, फार्च्यूनर जब्त

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में सड़क पर दबंगई का मामला सामने आया है, जहां ओवरटेक को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त फार्च्यूनर वाहन भी जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, अटल बिहारी विश्वविद्यालय बिलासपुर में प्रभारी कुलपति के पद पर कार्यरत प्रार्थी 23 अप्रैल की सुबह अपने निजी वाहन से विश्वविद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान स्वास्तिक अस्पताल के पास एक फार्च्यूनर वाहन ने ओवरटेक किया, जिस पर विवाद हो गया। आरोप है कि वाहन चालक और उसके साथी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
घटना की रिपोर्ट मिलते ही तोरवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरटीओ से वाहन की जानकारी जुटाने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ में पता चला कि वाहन मालिक का साला इस घटना में शामिल था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों—लाखन सिंह और जयप्रकाश राठौर—को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस ने साफ कहा है कि सड़क पर इस तरह की अभद्रता और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम
आज फोकस में

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार  पंकज झा और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन
आज फोकस में

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन

जन्मदिन पर विशेष न्योता भोज का आयोजन प्रेरणात्मक कार्य :- टण्डन
आज फोकस में

जन्मदिन पर विशेष न्योता भोज का आयोजन प्रेरणात्मक कार्य :- टण्डन

उपका में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत
आज फोकस में

उपका में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 23 किस्त जारी,,होगी किसानों की आय में वृद्धि
आज फोकस में

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 23 किस्त जारी,,होगी किसानों की आय में वृद्धि

रक्सा में उमड़ा जनसैलाब, सरपंच प्रकाश चंदनिहा के पुनः पदग्रहण पर ऐतिहासिक स्नेह-आशीर्वाद रैली संपन्न
आज फोकस में

रक्सा में उमड़ा जनसैलाब, सरपंच प्रकाश चंदनिहा के पुनः पदग्रहण पर ऐतिहासिक स्नेह-आशीर्वाद रैली संपन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp