
ढुकुपथरा मोड़ बना हादसे का गवाह, बारात की पिकअप पलटी
कोरबा: बारातियों से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, एक मृत, दर्जनभर घायल
कोरबा:—जिले के पाली थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ढुकुपथरा मोड़ के पास बारातियों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

मृतक की पहचान रामझूल पिता हरदेवलाल, निवासी ग्राम उमरिया दादर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि सभी बाराती शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान ढुकुपथरा मोड़ के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा
“शादी की खुशियां मातम में बदली… बारात की गाड़ी बनी
मौत का सफर!”
कोरबा के पाली थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा…
बारातियों से भरी पिकअप ढुकुपथरा मोड़ पर पलटी…
एक की मौके पर मौत… दर्जनभर घायल…
कुछ की हालत गंभीर… पुलिस जांच में जुटी…








