Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीपत की बेटी माही कश्यप ने रचा इतिहास, 97.67% के साथ टॉप-10 में 9वां स्थान

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सुनील निर्मलकर ने मुंह मीठा कराकर दी शुभकामनाएं

 

सीपत :– छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बुधवार को घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में सीपत की बेटी कुमारी माही कश्यप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची (टॉप-10) में 9वां स्थान हासिल किया है। सीपत क्षेत्र के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब किसी छात्रा ने बोर्ड की टॉप-10 सूची में जगह बनाकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

माही की इस उपलब्धि से न केवल सीपत बल्कि पूरे बिलासपुर जिले में हर्ष का माहौल है और लोग इसे ऐतिहासिक उपलब्धि मान रहे हैं। कु. माही कश्यप पिता गोविंद कश्यप एवं माता विद्या कश्यप की पुत्री हैं। वे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सीपत की मेधावी छात्रा हैं और प्रारंभ से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट रही हैं। माही ने कुल 600 में से 586 अंक प्राप्त किए हैं। विषयवार प्रदर्शन में उन्होंने अंग्रेजी में 97, हिंदी में 97, संस्कृत में 95, गणित में 99, विज्ञान में 100 में 100 और सामाजिक विज्ञान में 99 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। माही ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय की प्राचार्य सरिता यादव एवं समस्त शिक्षकों को दिया है।

उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन नियमित रूप से 3 से 5 घंटे अध्ययन करती थीं और एक दिन में एक विषय का एक चैप्टर पूरा करने का लक्ष्य तय कर पढ़ाई करती थीं। माही ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी रुचि के अनुसार विषयों की तैयारी की और निरंतर अभ्यास को सफलता का मूल मंत्र माना। परीक्षा परिणाम आने से पहले उन्होंने भगवान के सामने कागज पर 98 प्रतिशत अंक लिखकर रख दिया था, जो उनके आत्मविश्वास और मेहनत को दर्शाता है और लगभग सच साबित हुआ। माही ने अपनी सफलता में सीपत स्थित सुनील कोचिंग क्लासेस के संचालक सुनील निर्मलकर के मार्गदर्शन को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि कोचिंग में नियमित टेस्ट और विषयवार तैयारी की रणनीति से उन्हें काफी मदद मिली। परिणाम घोषित होते ही माही के घर और क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। परिजनों और क्षेत्रवासियों ने पटाखे फोड़कर, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

सुनील कोचिंग क्लासेस के सामने भी जश्न मनाया गया, जहां छात्रा का सम्मान किया गया। इस वर्ष प्रावीण्य सूची में कुल 43 विद्यार्थियों को स्थान मिला है, जिनमें बिलासपुर जिले के 5 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इनमें सीपत की माही कश्यप ने भी स्थान बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। माही कश्यप ने अपने भविष्य के लक्ष्य के बारे में बताया कि वे आगे बायोलॉजी विषय लेकर डॉक्टर बनना चाहती हैं। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित कर नियमित मेहनत की जाए तो सफलता जरूर मिलती है।

<span style=सीपत की बेटी माही कश्यप ने रचा इतिहास, 97.67% के साथ टॉप-10 में 9वां स्थान">
आज फोकस में

सीपत की बेटी माही कश्यप ने रचा इतिहास, 97.67% के साथ टॉप-10 में 9वां स्थान

गरियाबंद जिले के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, बोर्ड मेरिट सूची में 5 छात्रों ने बनाई जगह गरियाबंद के 5 छात्रों का टॉप-10 में जलवा, जिले का परिणाम भी बेहतर
आज फोकस में

गरियाबंद जिले के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, बोर्ड मेरिट सूची में 5 छात्रों ने बनाई जगह गरियाबंद के 5 छात्रों का टॉप-10 में जलवा, जिले का परिणाम भी बेहतर

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
आज फोकस में

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

नन्हे कदम गढ़ेगें सशक्त भारत का भविष्य – आंगनबाड़ी केंद्रों का नया रूप, नई दिशा
आज फोकस में

नन्हे कदम गढ़ेगें सशक्त भारत का भविष्य – आंगनबाड़ी केंद्रों का नया रूप, नई दिशा

राष्ट्रीय कार्य जनगणना 2027 में स्व गणना से भागीदारी सुनिश्चित करें
आज फोकस में

राष्ट्रीय कार्य जनगणना 2027 में स्व गणना से भागीदारी सुनिश्चित करें

सुशासन तिहार में पानी पर फोकस : 749 हैंडपंप सुधार, 154 गांव में रिचार्ज प्लान
आज फोकस में

सुशासन तिहार में पानी पर फोकस : 749 हैंडपंप सुधार, 154 गांव में रिचार्ज प्लान

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp