
सीपत ,,,,सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत 4मई को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसका पति रामरतन सूर्यवंशी चरित्र शंका कर प्रार्थिया को हमेशा मारपीट लड़ाई झगड़ा करता था उसके बाद भी प्रार्थिया अपने परिवार के साथ रह रही है, कि 8अप्रैल को सुबह करीबन 08.00 बजे इसका पति रामरतन घर में बहुत चूहा हो गये है कहकर चूहा मारने की दवाई लेकर आने बोलने पर प्रार्थिया गांव के किराना दुकान से चूहा मारने की दवाई खरीद कर घर आयी और प्रार्थिया अपने पति को दे दी उसके बाद इसका पति रामरतन, प्रार्थिया को कुमीहा खार से लकडी लेकर आते है कहकर ले गया और प्रार्थिया को जबरदस्ती चूहा मार दवाई को खिला दिया जिससे प्रार्थिया बेहोश हो गयी थी जिसे ईलाज हेतु सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था तीन दिन बाद होश आने पर घटना की बात को अपने लड़का को बतायी है। प्रार्थिया की पति रामरतन सूर्यवंशी द्वारा, प्रार्थिया की हत्या करने की नियत से चूहा मार दवाई को जबदस्ती खिलाया है यदि प्रार्थिया की समय पर ईलाज नहीं होता तो प्रार्थिया की मृत्यु हो जाती, कि रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, थाना प्रभारी सीपत द्वारा हत्या के प्रयास करने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु टीम तैयार कर प्रकरण के आरोपी रामरतन सूर्यवंशी की पता साजी कर आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर हिकमतअमली से पूछताछ किया गया जो दिनांक घटना को अपराध घटित स्वीकार करने पर आरोपी रामरतन सूर्यवंशी पिता पुनीराम सूर्यवंशी उम्र 65 साल निवासी ग्राम मचखंडा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
1. रामरतन सूर्यवंशी पिता पुनीराम सूर्यवंशी उम्र 65 साल निवासी ग्राम मचखंडा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0









