Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

किसान आज डीजल, खाद और बढ़ती लागत के बीच बुरी तरह जूझ रहा है- सरकार बताए डीजल-खाद कहां है ? – टिकेश साहू

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद: —-छत्तीसगढ़ की राजनीति में किसानों के मुद्दे पर एक बार फिर सियासी तापमान बढ़ गया है। जिला कांग्रेस सोशल मीडिया सह प्रभारी टिकेश साहू ने केंद्र सरकार, राज्य सरकार और खासतौर पर नरेंद्र मोदी की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश का किसान आज डीजल, खाद और बढ़ती लागत के बीच बुरी तरह जूझ रहा है,लेकिन सरकार जमीन की सच्चाई से दूर दिखाई दे रही है।

जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी टिकेश साहू ने दावा किया कि रायपुर समेत गरियाबंद जिले के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल की कमी बनी हुई है। ऐसे समय में जब किसान खेतों की जुताई,मांदा और खरीफ सीजन की तैयारी में जुटे हैं, डीजल संकट ने खेती को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर किसान को समय पर डीजल नहीं मिलेगा तो खेती कैसे होगी और उत्पादन कैसे बढ़ेगा?

भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए  साहू ने कहा कि कुछ नेताओं को खेती-किसानी की बुनियादी समझ तक नहीं है। खेतों में काम कब शुरू होता है, यह किसान जानता है, एयरकंडीशन कमरों में बैठकर खेती नहीं समझी जा सकती।

खाद संकट पर उन्होंने कहा कि यह प्राकृतिक नहीं बल्कि व्यवस्था की विफलता है।  साहू ने आरोप लगाया कि जब खाद, डीजल, गैस जैसी जरूरी चीजों के लिए जनता परेशान हो, तब सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को किसानों और आम जनता के हित में तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए, वरना आने वाले दिनों में किसानों का आक्रोश और बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री गोद ग्राम केडीआमा में विकास कार्यों की सौगात, विधायक रोहित साहू ने किया टीना शेड का लोकार्पण, सी.सी. रोड निर्माण का भूमिपूजन
आज फोकस में

मुख्यमंत्री गोद ग्राम केडीआमा में विकास कार्यों की सौगात, विधायक रोहित साहू ने किया टीना शेड का लोकार्पण, सी.सी. रोड निर्माण का भूमिपूजन

<span style=किसान आज डीजल, खाद और बढ़ती लागत के बीच बुरी तरह जूझ रहा है- सरकार बताए डीजल-खाद कहां है ? – टिकेश साहू">
आज फोकस में

किसान आज डीजल, खाद और बढ़ती लागत के बीच बुरी तरह जूझ रहा है- सरकार बताए डीजल-खाद कहां है ? – टिकेश साहू

शासकीय व्यय में मितव्ययिता और वित्तीय अनुशासन के लिए वित्त विभाग ने जारी किए नए निर्देश
आज फोकस में

शासकीय व्यय में मितव्ययिता और वित्तीय अनुशासन के लिए वित्त विभाग ने जारी किए नए निर्देश

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने डीएमएफ कार्यों में तेजी लाने अतिरिक्त तकनीकी ढांचे के गठन के दिए निर्देश
आज फोकस में

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डीएमएफ कार्यों में तेजी लाने अतिरिक्त तकनीकी ढांचे के गठन के दिए निर्देश

5 साल पुराने माइग्रेन से मुक्त हुईं सीमा
आज फोकस में

5 साल पुराने माइग्रेन से मुक्त हुईं सीमा

एनटीपीसी सीपत में बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026 का शुभारंभ; डीआईजी-एसएसपी बिलासपुर ने किया उद्घाटन
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत में बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026 का शुभारंभ; डीआईजी-एसएसपी बिलासपुर ने किया उद्घाटन

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp