

बिलासपुर..विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिलासपुर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक सराहनीय पहल देखने को मिली। अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा शहर के विभिन्न थाना परिसरों और सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण कर लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

अभियान के दौरान सिरगिट्टी थाना सहित कई स्थानों पर छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

संस्था के संस्थापक अलीम अंसारी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।
उन्होंने लोगों से अपने आसपास हरियाली बढ़ाने और प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों ने भी सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

गौरतलब है कि अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
संस्था द्वारा समय-समय पर जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह अभियान लोगों को प्रकृति से जुड़ने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार करने की प्रेरणा देता है।








