Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजिम विधायक रोहित साहू की अनूठी पहल, गुलदस्ते की जगह पौधा लगाने की अपील

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

जन्मदिन पर माला-गुलदस्तों पर खर्च नहीं, पर्यावरण संरक्षण में दें योगदान: रोहित साहू

*गरियाबंद*:- राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने अपने 9 जून जन्मदिवस के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र की जनता एवं कार्यकर्ताओं से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विशेष अपील की है। उन्होंने कहा है कि उनके जन्मदिन पर उनके निवास स्थान पर आकर गुलदस्ता, माला अथवा अन्य स्वागत-सत्कार पर अनावश्यक खर्च करने के बजाय अपने-अपने ग्राम, वार्ड एवं मोहल्लों में एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करें।

विधायक साहू ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो क्षेत्र को हरित एवं स्वच्छ बनाया जा सकता है।

उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आम नागरिकों से आग्रह किया है कि 9 जून को अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ें तथा लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करें।

साहू ने कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है तथा जन्मदिन पर लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर सिद्ध होगा।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp