Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बाहर से आये लोगों का रिकार्ड खंगाल रही गरियाबंद पुलिस, संदिग्धों पर रख रही है पैनी नज़र

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- गरियाबंद जिला मुख्यालय होने के कारण स्थानीय नागरिकों के साथ साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी निवासरत हैं साथ ही साथ जिविकोपार्जन के लिए बाहर से आये नागरिक छोटा-मोटा व्यवसाय करते हुए नगर में किराये के मकान में निवासरत रहते हैं। ऐसी स्थिति में बाहरी व्यक्ति की पूर्व आपराधिक रिकार्ड एवं वर्तमान गतिविधियों पर नजर रखना नितांत आवश्यक होता है ।

इसी कड़ी में जिला गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर (भा0पु0से0) के द्वारा नगर गरियाबंद में निवासरत किरायेदारों एवं मकान मालिकों का सत्यापन की प्रक्रिया कड़ाई से करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किये हैं। उक्त निर्देश के तहत दिनांक 14-06-2026 को थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्रान्तर्गत् ग्राम दर्रापारा (केशोडार) में पुलिस की 06 टीमों के द्वारा घर घर जाकर प्रत्येक मकान में? निवासरत लोगों का भौतिक सत्यापन किया गया साथ ही साथ मकान मालिकों को किरायेदार की जानकारी देने के सम्बंध में पूर्व में पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी प्रोफार्मा में जानकारी भर कर प्राप्त किया गया है।

एक ही दिन में 06 टीम के द्वारा कुल 105 घरों की सघन चेकिंग की गई है, साथ ही साथ संदिग्ध लोगों पर लगातार निगाह रखी जा रही है, एवं उनके मूल निवास स्थान के थानों से पूर्व आपराधिक रिकार्ड की जानकारी मंगाई जा रही रही है । किराएदारों के सत्यापन के दौरान मकान स्वामियों को समाधान एप के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा उसके महत्व को बताते हुए समाधान एप के माध्यम से किराएदारों के सत्यापन हेतु प्रेरित किया गया !

पुलिस अधीक्षक जिला गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर ने कहा कि इस प्रकार की सघन चेकिंग लगातार जारी रहेगी तथा नगर वासियों से अधिक से अधिक किरायेदार सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण कर पुलिस को सहयोग करने की अपील की गई।

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस
आज फोकस में

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार
आज फोकस में

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार

जिला न्यायालय कोण्डागांव  लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित
आज फोकस में

जिला न्यायालय कोण्डागांव लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
आज फोकस में

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात
आज फोकस में

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp